{"_id":"577810954f1c1bd34979b962","slug":"immigration-compnay-boy-beated-by-immigration-company-managers","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमिग्रेशन कंपनी के प्रबंधकों ने युवक और उसके परिजनों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इमिग्रेशन कंपनी के प्रबंधकों ने युवक और उसके परिजनों को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Sun, 03 Jul 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली के फेज-3बी2 स्थित सेटलिंग अब्राड कंपनी के प्रबंधकों ने युवक और उसके परिजनों को बंधक बनाकर पीटा। युवक कंपनी द्वारा विदेश न भेजे जाने के बाद कंपनी में अपने असल दस्तावेज लेने के लिए पहुंचा था, लेकिन कंपनी प्रबंधकों ने युवक को दस्तावेज देने की जगह उसे बंधक बनाकर पीट दिया इसी बीच युवक ने फोन कर अपने परिजनों को बुलाया, तो कंपनी वालों ने उन्हें भी पीट दिया। इस दौरान लोगों की पगडिय़ां तक उतर गई। इसके बाद युवक व उसके परिजन थाने गए। उन्होंने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी है। मटौर थाने के एसएचओ महेश सैनी ने बताया कि उनके पास शिकायत आ गई है। कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। नियमों अनुसार बनती कार्रवाई की जाएगी।
इंद्रप्रीत सिंह ने बताया कि उसने कनाडा में स्टडी वीजा पर जाने की तैयारी थी। अप्रैल में उसने फेज-3बी2 स्थित सेटलिंग अब्राड कंपनी से संपर्क किया। कंपनी के प्रबंधकों ने उस समय विश्वास दिलाया कि जल्दी ही उसका वीजा लगवा देंगे। इसके लिए उसने कंपनी को चौदह हजार रुपये व अपने असल दस्तावेज सौप दिए। कंपनी वाले उसे हर बार वीजा के लिए टरकाते रहे। इसी बीच उसने अगस्त माह में अपनी टिकट भी करवा ली। कंपनी वालो ने कहा था कि तीन जून को वीजा लग जाएगा। इसी बीच वह शनिवार को जब पता करने आए तो कंपनी प्रबंधकों ने कहा कि अभी समय लगेगा। इस पर उन्होंने अपने असल दस्तावेज मांगे तो कंपनी के प्रबंधकों ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया। उन्होंने अपने परिजनों को सूचित कर दिया। वह भी वहां पहुंच गए। इस दौरान कंपनी के मालिक गौरव तलवार कुछ बाउंसरों सहित वहां पहुंच गए। साथ ही मारपीट कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने पत्रकारों से भी हाथापाई की। पुलिस द्वारा कुछ लोगों को राउंडअप किया है।