खरड़-चंड़ीगढ़ नेशनल हाईवे ट्रक चालकों ने दिखाई गुंडागर्दी, जानें मामला
Tue, 05 Jul 2016 09:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Tue, 05 Jul 2016 09:49 AM IST
विज्ञापन
शूटिंग
- फोटो : amar ujala
Link Copied
खरड़-चंडीगढ़ नेश्नल हाईवे-21 पर ट्रक चालकों ने सोमवार दिनदिहाड़े गुंडागर्दी दिखाई। इस दौरान ओवरटेक कर रही एक जैन की कार का पीछा किया। इसके बाद कार पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। ट्रक चालकों से डरी हुई कार सवार दंपत्ति को जैसे ही बलौंगी लाईट प्वाईंट के पास पुलिस की गाड़ी खड़ी दिखाई दी तो जान में जान आई। पति पत्नी कार से उतर कर पुलिस की ओर भागे और पुलिस की शरण में पहुंच कर जान बचाई। उन्होंने पुलिस को ट्रक चालकों की गुंडागर्दी बारे बताया तो पुलिस ने ट्रक को रोक कर ट्रक में सवार दोनों युवकों से पूछताछ की और उन्हें बलौंगी पुलिस स्टेशन ले जाया गया। जैन कार चालक मोहित लड्डा निवासी फेज-3 मोहाली व उसकी पत्नी ने बताया कि वे दोनों पति पत्नी खरड़ से मोहाली की ओर आ रहे थे। गांव देसूमाजरा के पास उनकी कार जैसे ही एक स्वराज माजदा ट्रक को ओवरटेक कर रही थी तो ट्रक चालक ने खुंदक खाकर उन्हें प्रैशर हार्न बजा बजा कर रुकने को कहा और ट्रक की खिड़कियों से गालियां देनी शुरू कर दीं और उन की कार पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। इसी दौरान ट्रक उनकी कार के बराबर करके एक युवक ट्रक की राड़की से खड़ा होकर सरेआम गाली ग्लौच करके रुकने को कह रहा था। जैसे ही उनकी कार बलौंगी लाईट प्वाईंट के पास पहुंची तो उन्होंने सामने पुलिस की रैपिड रूरल रिस्पांस की गाड़ी खड़ी हुई देखी और भाग पुलिस के पास पहुंचे और पूरी बात बताई। पुलिस ने ट्रक रोक कर दोनों युवकों को थाने पहुंचाया। कार चालक मोहित लड्डा ने बताया कि बलौंगी थाने में पुलिस के पास दोनों युवकों ने माफी मांग कर अपना पीछा छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।