{"_id":"6380ad86f479f24e3d655cef","slug":"gangster-deepak-tinu-on-four-days-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी पासपोर्ट मामला: गैंगस्टर दीपक टीनू चार दिन के रिमांड पर, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में है आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्जी पासपोर्ट मामला: गैंगस्टर दीपक टीनू चार दिन के रिमांड पर, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में है आरोपी
Fri, 25 Nov 2022 05:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली (पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली (पंजाब)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 25 Nov 2022 05:26 PM IST
सार
हत्या के कुछ दिन पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने भाई और भांजे को विदेश भगा दिया था। भांजे सचिन बिश्नोई और भाई अनमोल को फर्जी पासपोर्ट मुहैया कराने काआरोप है।
विज्ञापन
गैंगस्टर दीपक टीनू चार दिन के रिमांड पर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कुछ दिन पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अपने भांजे सचिन बिश्नोई और छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भगा दिया था। गैंगस्टर दीपक उर्फ टीनू को इन्हें फर्जी पासपोर्ट मुहैया कराने के मामले में स्टेट क्राइम ने शुक्रवार को रिमांड खत्म होने के बाद जिला अदालत में पेश किया गया। जज ने उसे चार दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
अदालत में पेशी के दौरान सरकारी वकील ने कहा कि गैंगस्टर टीनू पर फर्जी पासपोर्ट बनाने का गंभीर आरोप है। इसके अलावा वह पुलिस हिरासत से भी भाग चुका है। सूत्रों के अनुसार उसने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं लेकिन उससे अभी और पूछताछ करनी है क्योंकि वह पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। उससे पूछताछ के लिए सात दिन के रिमांड की जरूरत है।
विज्ञापन
वहीं बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि उसके मुवक्किल को मामले में झूठा फंसाया गया है। उसका इस मामले से कोई संबंध नहीं है। लिहाजा रिमांड की जरूरत नहीं है इसलिए उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाए। पुलिस ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को चार दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन