{"_id":"5739e7b04f1c1b644eac720a","slug":"fraud-fraud-gang-ipl-match-crime-police-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":" मैच जीतने के नाम पर ठगी करने वाले तीन काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैच जीतने के नाम पर ठगी करने वाले तीन काबू
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Tue, 17 May 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
का्रइम
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर में आईपीएल मैचों में भोले भाले लोगों से धोखाधड़ी करके व मैच जीतने के नाम पर लाखों के सपने दिखाकर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों से चार लैपटॉप व 28 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान रवि कुमार (48),परमवीर (27) निवासी विश्वकर्मा भवन मानसा, संजीव कुमार (35) निवासी लाडी वाली गली मानसा हाल निवासी फ्लैट नंबर 702 जयपुरिया सनराइज के रूप में हुई है। एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना जीरकपुर के एसएचओ तरलोचन सिंह की अगुवाई में यह मुहिम चलाई गई थी। वहीं, इसके अलावा रिंकू व गोल्डी निवासी लालूआणा रोड नाईया के मंदिर वाली गली मानसा, अनीश कुमार निवासी विश्वकर्मा भवन गली लिंक रोड मानसा व अजय फरार है।
पूछताछ में रवि ने बताया कि उस पर मानसा में पहले करीब 35 केस दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पकड़ा गया रवि 7वीं, धर्मवीर 10वीं और संजीव कुमार 12वीं पास है।
विज्ञापन
पूछताछ में रवि ने बताया कि उस पर मानसा में पहले करीब 35 केस दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पकड़ा गया रवि 7वीं, धर्मवीर 10वीं और संजीव कुमार 12वीं पास है।
विज्ञापन