फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Fortuner triple murder case Mohali case registered against property dealer who shot his wife and son

फार्च्यूनर तिहरा हत्याकांड: गोली मारने वाले प्रॉपर्टी डीलर पर हत्या का केस, राजपुरा में नहीं हुआ पोस्टमार्टम

Tue, 24 Jun 2025 09:08 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 24 Jun 2025 09:08 PM IST
सार

मोहाली के प्रॉपर्टी कारोबारी ने अपने परिवार (पत्नी व बेटे) को गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली थी। तीनों के शव उनकी फार्च्यूनर में रविवार शाम को बनूड़-तेपला मार्ग पर गांव चेंगेरा के पास खेतों में मिले थे। 

विज्ञापन
Fortuner triple murder case Mohali case registered against property dealer who shot his wife and son
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनूड़-तेपला रोड पर स्थित गांव चंगेरा में रविवार शाम को एक फार्च्यूनर कार में मिले तीन शवों के मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि प्रापर्टी डीलर संदीप सिंह राजपाल (45) ने पहले अपनी पत्नी मनदीप कौर (42) और 15 वर्षीय बेटे अभय सिंह को गोली मारी। उसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


इस चौंकाने वाले घटनाक्रम के बाद बनूड़ थाना पुलिस ने संदीप के पिता मनोहर सिंह के बयान के आधार पर मृतक संदीप पर कत्ल का केस दर्ज किया है। यह हृदय विदारक घटना रविवार शाम करीब 5 बजे सामने आई, जब चंगेरा गांव के पास एक फार्च्यूनर कार में तीनों के शव पड़े मिले। मृतकों की पहचान संदीप सिंह राजपाल, उनकी पत्नी मनदीप कौर और बेटे अभय सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन


क्या थी वारदात की वजह
पुलिस के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन संदीप के करीबियों ने बताया कि उनका 15 वर्षीय बेटा अभय मानसिक रूप से बीमार था, जिसके कारण संदीप अक्सर परेशान रहते थे। संदीप सिंह का बठिंडा में एक सिनेमा हॉल है और लंबी में उनकी जमीन है। पिछले तीन वर्षों से वे मोहाली के सेक्टर 109 में रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में अड़चनें, फिर पटियाला रेफर
सोमवार को बनूड़ थाना से एएसआई हरदेव सिंह और हवलदार कुलवंत सिंह शवों का पोस्टमार्टम करवाने राजपुरा सिविल अस्पताल पहुंचे। हालांकि, एसएमओ डॉ. सोनिया जगवाल ने बताया कि गोली से हुई मौत का पोस्टमार्टम करने के लिए अस्पताल में कोई फोरेंसिक विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं है। इसके बाद, पुलिस टीम ने तीनों शवों को तीन अलग-अलग एंबुलेंस में पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के लिए रवाना किया। राजिंदरा अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed