फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Firing on woman coloniser at Kharar of Punjab

फायरिंग : खरड़ में महिला कालोनाइजर पर अंधाधुंध फायरिंग, 15 राउंड फायरिंग में बाल बाल बचीं, अकाली नेता पर केस 

Sat, 27 Mar 2021 11:14 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़/मोहाली (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़/मोहाली (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 Mar 2021 11:14 AM IST
सार

  • खरड़ में महिला कॉलोनाइजर पर फायरिंग, जीप-कारों में सवार थे हमलावर
  • जानलेवा हमला करने के बाद सभी आरोपी फरार, आरोपियों के खिलाफ तीन दिन पहले दी थी शिकायत
  • अकाली नेता और पूर्व सरपंच समेत करीब 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
Firing on woman coloniser at Kharar of Punjab
कॉलोनाइजर गगनदीप कौर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दो जीप और चार कारों में आए करीब 18 हमलावरों ने शुक्रवार शाम करीब पांच बजे खरड़ में एक महिला कॉलोनाइजर पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। करीब 15 राउंड फायरिंग के बावजूद महिला बाल-बाल बच गई। गोलियों की आवाज सुन लोग जमा हुए तो आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन


डीएसपी रुपिंदर कौर सोही समेत पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने इस मामले में अकाली नेता हरजिंदर सिंह बलौंगी और पूर्व सरपंच नरपिंदर सिंह समेत 15 लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन



डीजीएम होम्स की एमडी गगनदीप कौर ने बताया कि तीन दिन पहले उन्होंने अकाली नेता हरजिंदर सिंह बलौंगी और पूर्व सरपंच नरपिंदर सिंह के खिलाफ बुरी नजर रखने और डरा धमकाकर हफ्ता वसूली की लिखित शिकायत डीजीपी दिनकर गुप्ता को दी थी। इसी से बौखलाकर उन्होंने हमला करवाया है। हमलावरों के साथ वह दोनों भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गगनदीप कौर ने बताया कि शुक्रवार शाम वह अपने दफ्तर में आ रही थी तो अकाली नेता हरजिंदर सिंह बलौंगी और गांव सलोरा के पूर्व सरपंच नरपिंदर सिंह 16 लोगों के साथ गाड़ियों में सवार होकर उससे कुछ दूर आकर खड़े हो गए और उसे अपशब्द कहने लगे। इसके बाद हमलावरों ने उस पर गोलियां बरसा दीं। गनीमत रही कि वह इस हमले में बाल-बाल बच गई। 


गगनदीप ने बताया कि वह झुग्गियां रोड पर जमीन खरीदकर फ्लैट और कोठियां बनाकर बेचने का काम करती है। हरजिंदर सिंह और नरपिंदर सिंह उस पर बुरी नजर रखते हैं। यही नहीं, हफ्ता देने की मांग करते हैं। तीन दिन पहले ही डीजीपी दिनकर गुप्ता को लिखित शिकायत दी थी। खरड़ की डीएसपी रुपिंदर कौर सोही ने बताया कि फायरिंग की वारदात हुई है और गगनदीप की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed