{"_id":"56f16f5c4f1c1b8567f14d27","slug":"dowry-case-kurali-dowri-case-married-lady-beaten-married-lady-injured-kurali","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुराली में 10 लाख दहेज न देने पर विवाहिता को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुराली में 10 लाख दहेज न देने पर विवाहिता को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Tue, 22 Mar 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
मरपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव खिजराबाद की रहने वाली विवाहिता ने ससुराल वालों पर परेशान व मारपीट करने का आरोप लगाया है। विवाहिता को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने पीड़ता के बयान दर्ज कर लिए है।
मीना रानी पुत्री अनिल कुमार निवासी खिजराबाद ने बताया कि उसकी शादी गांव बराड़ा जिला अंबाला के अश्वनी कुमार गोयल से मई 2013 में हुई थी। उनके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार विवाह में दहेज दिया था। उसने बताया कि इसके बाद भी उसके ससुराल वाले दहेज के लिए शादी के बाद से ही परेशान करने लगे। मीना रानी की मां सुनीता और पिता अनिल कुमार ने बताया कि उन्होंने कई बार इस मामले को लेकर बेटी को समझाया, लेकिन उसके ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करने से बाज नहीं आए। उन्होंने बताया कि 19 मार्च को रात उसके ससुराल वाले उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करने के बाद उसको स्थानीय सिसवा रोड पर छोड़कर चले गए।
किसी राहगीर ने उसको घायल अवस्था में रात 9 बजे अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की सूचना पर वह सिविल अस्पताल में पहुंचे। विवाहिता के पिता अनिल कुमार ने बताया कि उसके सुसराल वाले मकान बनाने के लिए 10 लाख की मांग कर रहे थे। रुपये नहीं देने के कारण वह उनकी बेटी के साथ मारपीट की है। इस दौरान मंगलवार को अंबाला पुलिस ने अस्पताल में मीना के बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी ज्ञान चंद ने बताया कि जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में महिला के पति अश्वनी कुमार ने सभी आरोपों को नकार दिया।
विज्ञापन
उन्हाेंने कहा कि उसके साथ कोई मारपीट नहीं की गई, बल्कि वह बिना बताए सुसराल से मायके चली गई है। अपनी दो वर्षीय बेटी को भी वह ससुराल में ही छोड़ गई है। अश्वनी कुमार ने आरोप लगाया कि मीना ससुराल से गहने भी ले गई है।