फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   crime, Snatching, woman, snached chain, mohali crime

घर के बाहर से दिनदहाड़े महिला झपट ले गए चेन

Sat, 06 Aug 2016 09:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Sat, 06 Aug 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
crime, Snatching, woman, snached chain, mohali crime
शिवाजी कालोनी बाजार में सरेआम महिला के गले से सोने की चेन झपटी - फोटो : demo pic
चंडीगढ़ के बाद मोहाली में भी स्नैचर गिरोह सक्रिय हो गया। वीरवार दोपहर फेज-7 में बाइक सवार स्नैचरों ने एक महिला को अपना निशाना बनाया। स्नैचर महिला के गले से सोने की चेन झपट कर ले गए। महिला ने इस संबंध में थाना मटौर पुलिस को शिकायत दे दी। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने इलाके में नाके लगाकर चेकिंग की। हालांकि आरोपी भागने में कामयाब रहे। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, यह घटना वीरवार दोपहर तीन बजे की है। पुलिस को दी शिकायत में महिला कुसुम सूरी ने बताया कि घटना तीन बजे के करीब की है। वह फेज-7 में अपने मकान नंबर 1802 के पास खड़ी थी, तभी आरोपी बाइक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे। साथ ही उसके गले से सोने की चैन झपट ले गए। महिला ने बताया कि उसने बचाव की काफी कोशिश की। लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। इसके बाद वह मटौर थाने पहुंची। साथ ही इस बारे में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस का दावा है कि उनके पास शिकायत आ गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


कैमरे में कैद हुए आरोपी पकड़ से बाहर
इससे पहले 29 जुुुलाई को सेक्टर-78 में घर के बाहर से महिला से स्नैचिंग हुई थी। बाइक सवार स्नैचर महिला के गले से डेढ़ तोले की सोने की चेन ले गए थे। सूचना मिलते ही थाना मटौर के एसएचओ राजीव कुमार खुद मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने सारी घटना का जायजा लिया था। इस दौरान स्नैचर कैमरे में भी कैद हो गए थे। इसके बाद भी पुलिस आरोपियों को काबू नहीं कर पाई है। आरोपी एक के बाद एक वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed