{"_id":"57d319454f1c1ba90a318083","slug":"crime-rape-accused-arrested-in-up-bijnour-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोपी यूपी से काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोपी यूपी से काबू
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
Updated Sat, 10 Sep 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सोहाना में शादी के नाम पर झांसा देकर तीन साल तक युवती से रेप करने के आरोपी साजिद को पुलिस ने यूपी बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, गांव सोहाना में करीब छह साल पहले एक युवती अपनी बहन के पास रहने आई थी। इसके बाद युवती बहन और जीजा के साथ एक फैक्टरी में काम करने लगी। उसका बहन के देवर के साथ अफेयर शुरू हो गया। इसी बीच अचानक उसकी बहन और जीजा को यूपी में काम पड़ गया, लेकिन युवती नौकरी कर रही थी। इसलिए वह उसे यहीं छोड़कर यूपी चले गए।
इस दौरान युवती और बहन के देवर के बीच प्रेम संबंध बन गए। करीब तीन साल तक आरोपी युवती के साथ रहा। दोनों ने आगे शादी करने की प्लानिंग तक कर रखी थी, इसी बीच युवक अचानक उसे छोड़कर चला गया। युवती ने कई जगह उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
उसने इस बारे में अपने अन्य पारिवारिक सदस्यों को सूचित किया। इसके बाद परिवार के सदस्य सोहाना पहुंचे। उन्होंने युवती को साथ लेकर इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने कुछ दिन पहले लड़की के बयानों पर आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया था।