फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   crime, boy injured mohali, police case ragistered mohali

हमले में युवक जख्मी, मां व दो बेटों पर केस दर्ज

Fri, 11 Mar 2016 12:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Fri, 11 Mar 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
crime, boy injured mohali, police case ragistered mohali
मरपीट - फोटो : file pic
वाल्मीकि बस्ती में एक युवक पर हमला कर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला व उसके दो बेटों पर केस दर्ज किया है। हमले में घायल अमित कुमार को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


अमित कुमार ने बताया कि वह आठ मार्च को शाम के समय पत्नी को लेने जा रहा था। रास्ते में इस बस्ती की ममता पत्नी शक्ति कुमार ने अपने दोनों बेटे कालू व मिक्का के साथ उसपर डंडे सोटे व तलवार से हमला किया। हमले में उसके सिर पर गहरी चोट आई। बाद में उसे डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहां से उसे चंडीगढ़ के जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मां बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस बीच आरोपी ममता का कहना था कि अमित उसे परेशान करता था, जिस कारण उसके बेटों से उसका झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed