{"_id":"57e2eb624f1c1be555a836ca","slug":"case-marpeet-case-marpeet-case-on-husband-marpeet-case-on-husband-in-derabassi","type":"story","status":"publish","title_hn":" 3 महीने पहले कोर्ट मैरिज, अब पति समेत 8 पर मारपीट का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
3 महीने पहले कोर्ट मैरिज, अब पति समेत 8 पर मारपीट का केस
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
Updated Thu, 22 Sep 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पंडवाला में एक नवविवाहिता के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। तीन माह पहले ही इस जोड़े की कोर्ट मैरिज हुई थी। जानकारी देते हुए एएसआई मेवा सिंह ने बताया कि पंडवाला की जसविंदर कौर पुत्री बलजीत सिंह और अमन कुमार पुत्र जोगिंदर सिंह वासी मुबारिकपुर ने अपनी मर्जी से इस साल 20 जून को कोर्ट मैरिज की थी।
जसविंदर ने आरोप लगाया है कि तीन महीने बाद ही उसके पिता से अमन कुमार जमीन संबंधी हक मांगने के लिए दबाव बनाने लगा। जसविंदर ने जब इसका विरोध किया तो अमन उसके साथ मारपीट करने लगा और घर में बंधक की तरह रखने लगा। सोमवार को वह किसी तरह पंडवाला जाने के लिए मुबारिकपुर पहुंची तो उसके पिता वहां उसे मिल गए।
इस बीच चार मोटरसाइकलों पर सवार होकर अमन कुमार, रमन चावला, चांद वर्मा पांच साथियों के साथ उसका पीछा करते हुए वहां आ पहुंचा। अमन व अन्य युवकों ने उनसे मारपीट की और जान से मारने की धमकियां दी। इसमें जसविंदर के पिता जख्मी हो गए। लड़की के बयान पर पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 342, 341 व 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।