फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Car Rider Tramples Three Female Sweeper in Mohali

मोहाली: वरना कार सवार ने तीन सफाई कर्मियों को रौंदा, लोगों ने किया पुलिस के हवाले, आरोप-नशे में थे दोनों युवक

Fri, 17 Sep 2021 03:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 17 Sep 2021 03:05 PM IST
सार

हादसे के दौरान मौजूद लोगों का आरोप था कि कार में सवार दोनों युवक नशे में लग रहे थे। वह सही तरीके से बोल तक नहीं पा रहे थे। हादसे के समय ऐसी आवाज आई थी मानो मार्केट में बम ब्लास्ट हो गया।

विज्ञापन
Car Rider Tramples Three Female Sweeper in Mohali
मोहाली में कार चालक ने तीन सुरक्षा कर्मियों को रौंदा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली के फेज-दस में एक वरना कार चालक ने शुक्रवार को पार्किंग के किनारे आराम कर रहीं तीन सफाई मुलाजिमों पर कार चढ़ा दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं, उन्हें चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में भरती करवाया गया। वहीं, लोगों ने आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया है। लोगों का आरोप है कि कार चालक व उसका साथी नशे में थे। इसी वजह से हादसा हुआ है। इस दौरान सफाई मुलाजिमों ने चेतावनी दी है कि आरोपियों पर कठोर धाराएं लगाकर केस दर्ज किया जाना चाहिए, ताकि दोबारा कोई इस बारे में न सोच पाएं।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हादसा फेज-दस की मार्केट में शुक्रवार दोपहर को हुआ। महिला सफाई मुलाजिम ओमवीरी, ममता और राम प्यारी दोपहर में अपना काम निपटाकर आराम कर रही थीं। इसी दौरान वेरना कार चालक ने तीनों को अपनी चपेट में लिया। लोगों के मुताबिक तीनों महिलाएं दौरान बुरी तरह से घायल हो गई। आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए और घायल महिलाओं को वहां से निकाला। तीनों की हालत काफी खराब थी। ऐसे में तीनों को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल ले जाया गया। जबकि दोनों युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का आरोप था कि कार में सवार दोनों लोग नशे में लग रहे थे। वह सही तरीके से बोल तक नहीं पा रहे थे। हादसे के समय ऐसी आवाज आई थी मानो मार्केट में बम ब्लास्ट हो गया। सारी मार्केट में हड़कंप मच गया। थाना फेज-11 की पुलिस मौके पर पहुंची और युवाओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई। मोहाली में यह अपनी तरह का पहला मामला है, जब इस तरीके से किसी पर पार्किंग में गाड़ी चढ़ाई गई। इससे पहले चंडीगढ़ के एक युवक ने राधा स्वामी चौक पर तीन लोगों की जान ले ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed