{"_id":"6280e5745173fd2d873d0dd6","slug":"bag-full-of-weapons-recovered-from-car-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में हड़कंप: नाकाबंदी के दौरान कार से मिला हथियारों से भरा बैग... जांच में हुआ बड़ा खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोहाली में हड़कंप: नाकाबंदी के दौरान कार से मिला हथियारों से भरा बैग... जांच में हुआ बड़ा खुलासा
Sun, 15 May 2022 05:05 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 15 May 2022 05:05 PM IST
सार
रविवार दोपहर मोहाली फेज-7 में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। अलग-अलग जगह नाके लगाए गए थे। इस दौरान एक पोलो कार को रोककर जब जांच की गई तो उसमें से एक बैग बरामद हुआ। बैग को खोलकर देखा गया तो उसमें से एके-47, सिंगल बैरल और अन्य तरह की बंदूकें थी।
विज्ञापन
हथियार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहाली सेक्टर-77 स्थित पंजाब के खुफिया विभाग के मुख्यालय पर हमला किए जाने की वारदात के बाद पुलिस की तरफ से पूरी मुस्तैदी बरती जा रही है। रविवार दोपहर फेज-7 में लगाए पुलिस नाके पर चेकिंग के दौरान एक कार में से विभिन्न तरह की बंदूकों से भरा बैग बरामद किया गया।
विज्ञापन
हथियारों से भरा बैग मिलने की सूचना पर मटौर थाना के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद बैग, कार और कार में सवार तीनों युवकों को थाने ले जाया गया। इसके बाद हथियारों की जांच और हिरासत में लिए युवकों से पूछताछ के बाद सामने आया कि बैग में मिले सभी हथियार डमी हैं और इनको यूपी में एक पंजाबी फिल्म की शूटिंग के लिए ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
जांच अधिकारी मटौर थाना प्रभारी नवीन पाल सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर मोहाली फेज-7 में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। अलग-अलग जगह नाके लगाए गए थे। इस दौरान एक पोलो कार को रोककर जब जांच की गई तो उसमें से एक बैग बरामद हुआ। बैग को खोलकर देखा गया तो उसमें से एके-47, सिंगल बैरल और अन्य तरह की बंदूकें थी। हथियारों से भरा बैग मिलते ही बैग, कार और कार में सवार तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया। इसके साथ ही मामले की सूचना आलाधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन
गहनता से जांच करने पर सभी हथियार डमी पाए गए। कार में सवार तीनों युवकों से पूछताछ की गई तो पता चला कि यह डमी हथियार यूपी में चल रही एक पंजाबी फिल्म की शूटिंग में इस्तेमाल करने के लिए लेकर जा रहे थे। तीनों युवकों में से एक युवक यह डमी हथियार किराए पर देने का काम, एक युवक शूटिंग का सेटअप लगाने का काम व एक शूटिंग से संबंधित अन्य काम करता है।