फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   attempt to robbery of ATM in sector 70

सेक्टर-70 की मार्केट में एटीएम लूटने की कोशिश

Wed, 13 Apr 2016 10:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Wed, 13 Apr 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
attempt to robbery of ATM in sector 70
अंक्षतिग्रस्त किया गया एटीएम बूथ - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-70 स्थित मार्केट में मंगलवार तड़के तीन बजे दो लुटेरों ने एचडीएफसी बैंक के एटीएम को काटकर लूटने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर तुरंत बैंक का चौकीदार पहुंच गया और उसने शोर मचा दिया। इस बीच आरोपी अपना सामान मौके पर ही छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीआईए स्टाफ समेत विभिन्न थानों की फोर्स व पुलिस के सीनियर अधिकारी पहुंच गए। इसके बाद पूरे शहर में नाके लगाए गए। साथ ही लोगों की जांच की गई। थाना मटौर के एसएचओ महेश सैनी ने बताया कि दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार तड़के तीन बजे के करीब सेक्टर-70 स्थित मार्केट की है। मार्केट के एससीओ नंबर 548 में एचडीएफसी बैंक का एटीएम लगा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, एटीएम का सिक्योरिटी गार्ड घटना के समय शटर बंद करके चाय पीने के लिए गया हुआ था। जब वह चाय पीकर पहुंचा तो एटीएम का शटर खुला हुआ था। जबकि दो युवक अंदर घुसकर पैसों से भरे एटीएम को काट रहे थे। उन्हें देखकर गार्ड ने शोर मचा दिया। इस बीच दोनों युवक भाग गए। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें पकड़ने की कोशिश भी की। लेकिन, वह कामयाब नहीं हो पाया है। लुटेरे इस दौरान कटर व अन्य सामान छोड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सामान कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आज आएगी सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने बैंक से सीसीटीवी फुटेज मांगी है। उम्मीद है कि आज बैंक से सीसीटीवी फुटेज आ जाएगी। इसके बाद  आरोपियों की पहचान हो सकती है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने डंप डाटा लिया
पुलिस ने वारदात की जगह से फोन कॉल्स का डंप डाटा ले लिया है। साथ ही बारीकी से फोन कॉल्स की पड़ताल की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इससे कोई ऐसी चीज हाथ लगेगी, जिससे वारदात का खुलासा हो सके।

नहीं लगा था हूटर
पुलिस जांच में सामने आया कि जिस एटीएम में घटना हुई है वहां पर हूटर नहीं लगा हुआ था। अगर हूटर होता तो चोर जैसे ही केबिन में घुसकर मशीन तोड़ने का प्रयास करते तो हूटर बज जाता।


पहले भी हो चुकी है ऐसी वारदात
यह पहला मौका नहीं है, बल्कि इससे पहले भी शहर में इस तरह की वारदात हो चुकी है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 में डेल कंपनी के पास भी एटीएम लूट की कोशिश की गई थी। लेकिन, इसमें लुटेरे कामयाब नहीं हो पाए। इसी तरह फेज-7 में एटीएम लूट की कोशिश हुई थी।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed