फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   डेराबस्सी : विजिलेंस द्वारा डेराबस्सी में अवैध माइनिंग को लेकर डेराबस्सी क्षेत्र का दौरा

डेराबस्सी : विजिलेंस द्वारा डेराबस्सी में अवैध माइनिंग को लेकर डेराबस्सी क्षेत्र का दौरा

Wed, 21 Nov 2018 01:43 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
डेराबस्सी : विजिलेंस द्वारा डेराबस्सी में अवैध माइनिंग को लेकर डेराबस्सी क्षेत्र का दौरा
अवैध खनन को लेकर विजिलेंस ने किया डेराबस्सी का दौरा
विज्ञापन

गांव ककराली और मुबारिकपुर में कई स्थानों पर चेकिंग की
क्षेत्र में खुलेआम अवैध माइनिंग के मामले में सीएम अमरिंदर सिंह ने दिए थे जांच के आदेश
डीएसपी और एसडीएम पर हो चुकी है कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। डेराबस्सी में अवैध माइनिंग को लेकर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा विजिलेंस को दी जांच के मामले में मंगलवार को अलग-अलग विभागों की टीमें ने यहां के मुबारिकपुर और ककराली क्षेत्र का दौरा किया। विजिलेंस की टीम का नेतृत्व डीएसपी धर्मपाल (फ्लाइंग) कर रहे थे। उनके साथ सिंचाई विभाग के अधिकारी दलजीत सिंह समेत अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
डेराबस्सी में अवैध माइनिंग का मामला तूल पकड़ने पर सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा बीते कुछ महीने पहले सख्त नोटिस लेकर तत्काल एसडीएम परमदीप सिंह की बदली करते हुए विभागीय जांच खोलने, तत्काल डीएसपी पुरषोत्तम बल और तत्काल एसएचओ सरबजीत सिंह चीमा को मुअत्तल करते हुए विजिलेंस जांच के आदेश दिए थे। सीएम के आदेशों पर पहले भी विजिलेंस की टीम इस क्षेत्र का दौरा कर चुकी है। अब इस मामले में मंगलवार को फिर से अवैध माइनिंग के प्रमुख गढ़ वाले क्षेत्र ककराली और मुबारिकपुर में टीम द्वारा एक दर्जन से अधिक जगहों की जांच की। इसी दौरान माइनिंग के लिए खोदी गई जमीनों की निशानदेही करने के अलावा विजिलेंस द्वारा माल विभाग से जमीनों का रिकार्ड मांगा गया है।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत करते हुए डीएसपी धर्मपाल ने इस संबंधी कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया जबकि सिंचाई विभाग के अधिकारी कम माइनिंग अफसर दलजीत सिंह ने कहा कि मंगलवार टीम द्वारा दर्जन के करीब जगहों की जांच की। उन्होंने कहा कि माल विभाग के अधिकारियों से रिकार्ड मांगा गया है, जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed