फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   किडनैपर महिला बनी पहेली

किडनैपर महिला बनी पहेली

Wed, 17 Oct 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
किडनैपर महिला बनी पहेली
मंगलवार को पुलिस ने कुछ और स्थानों से निकाली सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन

एक महिला तक भी पहुंचे, लेकिन वह नहीं निकली किडनैपर

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। बलौंगी से अगवा किए पंद्रह दिन के बच्चे का कई घंटे बीत जाने के बाद कुछ पता नहीं लग पाया है। हालांकि मंगलवार को पूरा दिन पुलिस की टीमें आरोपी महिला की पड़ताल में जुटी रही। पुलिस की तरफ से कई अन्य जगह से भी सीसीटीवी फुटेज निकलवाई गई है। लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पा रही है।
बलौंगी थाने के एसएचओ मनफूल सिंह ने बताया कि टीमें जुटी हुई हैं। उम्मीद है कि जल्दी ही केस को हल कर लिया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह पुलिस ने वीडियो फुटेज देखी। वही, फुटेज में दिख रही महिला जैसी एक महिला की पहचान भी कर ली गई। इसके बाद पुलिस व बच्चे के परिजन उस महिला के घर गए। लेकिन वह आरोपी महिला नहीं थी। इतना ही नहीं बच्चे के परिजनों का कहना था कि वह महिला का कद लंबा था। जबकि उक्त महिला उस हिसाब की नहीं दिखती है। पुलिस का कहना है कि यह केस उनके लिए पहेली बन गया है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ पुलिस ने शहर के लोगों से भी अपील की है कि यदि उस संदिग्ध महिला के बारे में किसी भी कोई जानकारी है। जिक्रयोग है कि सोमवार को एक महिला आशा वर्कर बनकर एक महिला के बच्चे को अगवा कर ले गई थी। जब यह बच्चे की कि किडनैपिंग हुई थी। उसके बाद से पुलिस ने मामले के हल के लिए टीमें गठित कर दी। इतना ही नहीं वीडियो रिकॉर्डिंग तक निकाल ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed