{"_id":"5aa6e0884f1c1ba9758b52ff","slug":"91520885896-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीड़ी लेने गए ऑटो चालक का ऑटो चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीड़ी लेने गए ऑटो चालक का ऑटो चोरी
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीड़ी लेने गए चालक का ऑटो चोरी
डेराबस्सी। शहर में रविवार रात सड़क किनारे ऑटो लगाकर दुकान से बीड़ी का बंडल लाना महंगा पड़ गया। जब वह बंडल लेकर वापस आया तो उसका ऑटो गायब था। पीड़ित चालक ने पुलिस को शिकायत देकर ऑटो की तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस को दी शिकायत में नरेंद्र पाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव नगल रामगढ़ पंचकूला ने बताया कि रविवार रात वह रामगढ़ से सवारी बैठाकर डेराबस्सी छोड़ने आया था। सवारी को छोड़कर वह गुलाबगढ़ सड़क के समीप ऑटो खड़ा करके बीड़ी का बंडल लेने चला गया। कुछ देर बाद जब वापस आया तो उसका ऑटो गायब था। बहुत देर तक उसने ऑटो की तलाश की, लेकिन निराशा हाथ लगी। इसके बाद उसने देर रात इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।