फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   गन प्वाइंट पर कार लूटने वालों से छह वाहन बरामद

गन प्वाइंट पर कार लूटने वालों से छह वाहन बरामद

Wed, 14 Feb 2018 02:01 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
गन प्वाइंट पर कार लूटने वालों से छह वाहन बरामद
रोहतक के ध्यानार्थ
विज्ञापन



गन प्वाइंट पर कार लूटने वालों से छह वाहन बरामद
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो और दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
सीआईए स्टाफ ने जीरकपुर मैरिज पैलेस से पिछले दिनों गन प्वाइंट पर फॉर्च्यूनर कार लूटने के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से चोरी की छह और गाड़ियां बरामद की गई हैं।

एसपी (जांच) हरवीर सिंह अटवाल और सीआईए स्टाफ खरड़ के इंचार्ज इंस्पेक्टर त्रिलोचन सिंह ने बताया कि सात जनवरी को पुलिस ने फॉर्च्यूनर लूटने वाले अजयपाल निवासी मुसेवाल जिला मोगा, हरसिमरन सिंह निवासी फिरोजपुर कैंट और अर्शदीप सिंह निवासी लोहगढ़ जिला फिरोजपुर को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों से लूटी हुई फॉर्च्यूनर और असलहा बरामद हुआ था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग शहरों से चोरी की गई छह और गाड़ियां व एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि सीआईए स्टाफ और जीरकपुर थाना पुलिस ने तीन फॉर्च्यूनर, एक इनोवा, एक वरना, एक स्कॉर्पियो और एक बुलेट जिला मोगा के क्षेत्र से बरामद किया है। इस केस में शामिल रणजीत सिंह निवासी ढोलेवाल और दिलराज सिंह निवासी एलनाबाद, जिला सिरसा हरियाणा को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed