फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जाली दस्तावेज तैयार कर साठ लाख रुपये ठगे

जाली दस्तावेज तैयार कर साठ लाख रुपये ठगे

Fri, 22 Dec 2017 01:57 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
जाली दस्तावेज तैयार कर साठ लाख रुपये ठगे
जमीन के जाली दस्तावेज तैयार कर ठगे साठ लाख रुपये
विज्ञापन

थाना फेज-एक में पुलिस ने दर्ज किया ठगी का केस
आरोपी फरार, पुलिस का दावा जल्द दबोचे जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
जमीन के जाली दस्तावेज तैयार कर साठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। थाना फेज-एक की पुलिस ने इस मामले में गुरदर्शन सिंह निवासी फेज-एक की शिकायत पर ठगी का केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान पटियाला निवासी निर्मल सिंह व तहसील राजपुरा के गांव मानकपुर निवासी लक्ष्मणदास उर्फ बादल के रूप में हुई है। दोनों की तलाश में पुलिस की टीमें छापेेमारी कर रही है। हालांकि आरोपियों का अभी तक पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है।
शिकायतकर्ता ने इस संबंधी शिकायत एसएसपी को दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्होंने जमीन बेचने की योजना बनाई थी। इस दौरान उनकी मुलाकात लक्ष्मणदास व निर्मल सिंह से हुई। उन्होंने आरोपियों को जमीन दिखाई, इसके बाद उनकी जमीन का सौदा एक करोड़ 40 लाख में हुआ था। उसके बाद इन दोनों ने जाली दस्तावेज तैयार कर लिए थे। उस पर उन्होंने जाली हस्ताक्षर भी किए हुए थे। दोनों आरोपी ने उनसे 60 लाख की ठगी की।
विज्ञापन

एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस केस की जांच का जिम्मा आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को सौंपा। जांच करने के बाद ईओडब्लयू ने केस को लीगल ओपीनियन के लिए भेजा। लीगल ओपीनियन आने के बाद दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जिक्रयोग है कि यह इस तरह का पहला मामला नहीं है। इससे पहले सोहाना में भी इस तरह का मामला सामने आया था। जब किसी दूसरे की जमीन दिखाकर ठगी की गई थी। इस दौरान ठग आरोपी के पैसे लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में भी केस दर्ज कर लिया था। हालांकि आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही उक्त आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed