फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   चालक ने रेड लाइट पर राह ने देने वाले बाइक सवार को पीटा

चालक ने रेड लाइट पर राह ने देने वाले बाइक सवार को पीटा

Fri, 02 Nov 2018 02:09 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
चालक ने रेड लाइट पर राह ने देने वाले बाइक सवार को पीटा
सूूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस, बस चालक नहीं पेश कर पाया दस्तावेज
विज्ञापन

पुलिस ने बस को ही कर लिया जब्त, मटौर थाने की पुलिस कर रही है मामले की जांच

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। बलौंगी कुंभड़ा मार्ग स्थित स्पाइस लाइटों के पास वीरवार को लुधियाना से मोहाली चलने वाली बस के चालक ने जमकर उत्पात मचाया। पहले रेड लाइट पर उसने बस निकालने की कोशिश की। जब एक बाइक सवार रोड से नहीं हटा तो आरोपी ने बस से उतरकर उसे ही पीट डाला। सूचना मिलते ही पीसीआर पार्टी मौके पर पहुंच गई। साथ ही बस चालक से दस्तावेज मांगे तो वह पेश नहीं कर पाया। इसके बाद पुलिस ने बस को जब्त कर लिया। पीसीआर इंचार्ज अजय पाठक ने कहा कि बस चालक द्वारा कोई भी कागजात आदि न दिखाने व लाल बत्ती जंप करने व अन्य कई खामियों के चलते बस को इम्पाउंड कर के थाने भेज गया है। जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब सवारियों से भरी एक प्राईवेट बस रोजाना की तरह बलौंगी-कुंभड़ा मार्ग से गुजर रही थी। जब यह बस स्पाइस लाइटों पर पहुंची तो वहां पर लाल बत्ती थी । ऐसे में कई वाहन वहां खड़े होकर हरी बत्ती होने की इंतजार में थे। इसी बीच बस चालक ने लगातार हार्न बजाने शुरू कर दिए। जब बस के आगे खड़े एक साइकिल चालक ओंकार ने बस को लाल बत्ती में निकलने नहीं दिया तो बस चालक ने नीचे उतर कर डंडे से साइकिल चालक की पिटाई करनी शुरू कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई जिन्होंने बस चालक को ऐसा करने से रोकने की कोशिश लेकिन वह उसकी पिटाई करता रहा। बस चालक द्वारा साइकिल चालक की पिटाई करने की सूचना पुलिस को भी दी गई । जिस दौरान पीसीआर इंचार्ज अजय पाठक भी मौके पर पहुंच गए और बस चालक पलविन्द्र सिंह से बस के कागजात मांगे तो वह कागजात नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed