फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मिर्ची डालकर रॉड से किया हमला, 1.21 लाख लूटे

मिर्ची डालकर रॉड से किया हमला, 1.21 लाख लूटे

Thu, 02 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
मिर्ची डालकर रॉड से किया हमला, 1.21 लाख लूटे
आंखों में मिर्च डालकर रॉड से किया हमला, 1.21 लाख लूटे
विज्ञापन

फेज-एक स्थित एमओआई लाइट प्वाइंट पर सोमवार रात का मामला
आरोपी गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल, पुलिस ने दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। बाइक पर जा रहे
मनी ट्रांसफर का काम करने वाले एक व्यक्ति की आंखों में
मिर्च पाउडर डालकर बाइक सवार ने हमला कर दिया। साथ ही व्यक्ति से 1.21 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। भुखड़ी निवासी पीड़ित पंकज की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर थाना फेज-एक में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
पुलिस को दी शिकायत में पंकज ने बताया कि वह एक नामी प्राइवेट मोबाइल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। उन्होंने मनी ट्रांसफर करने की एजेंसी ले रखी है। सोमवार रात वह बलौंगी साइड से कैश लेकर फेज-5 की तरफ आ रहे थे। जब वे एमओआई लाइट प्वाइंट के पास पहुंचने वाले थे तभी उनके पीछे से तेज गति से बाइक आई। बाइक सवारों ने अपना मुंह कवर किया था और उन्होंने उसकी आंखों में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया। इससे उनको दिखना बंद हो गया। हालांकि उन्होंने अपने कैश वाले बैग को कसकर पकड़े रखा। जब बात नहीं बनी तो आरोपियों ने उसके सिर पर रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने अपने बैग को नहीं छोड़ा। लेकिन इसी बीच बैग की तनी टूट गई। इसका फायदा आरोपियों ने उठाया और कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस वालों ने नहीं किया विश्वास : पंकज
पीड़ित ने बताया कि वह घटना के तुरंत बाद फेज-एक थाने पहुंचा। पंकज ने बताया कि जब पुलिस थाने पहुंचे तो पुलिस वाले उनकी बात पर पहले विश्वास नहीं कर रहे थे। इसके बाद पुलिस वाले दोबारा घटनास्थल पर आए। तब जाकर केस दर्ज करने की प्रक्रिया चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्ज लेकर शुरू किया था कारोबार
पीड़ित ने बताया कि करीब तीन लाख रुपये इन्वेस्ट कर उन्होंने अपना कारोबार शुरू किया था। उन्होंने जो कर्ज ले रखा है उसकी हर महीने ईएमआई तक जाती है। बच्चों और परिवार का खर्च अलग से है, लेकिन इस घटना से सारा सिस्टम हिल गया है। पंकज ने बताया कि बाजू में फ्रैक्चर हुआ है। गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।


पहले भी हो चुके हैं ऐसे मामले
लूट का यह पहला मामला नहीं है। इस स्टाइल में पहले भी इलाके में वारदातें हो चुुकी हैं। फेज-पांच में रिलायंस फ्रेश के मुलाजिम से भी इसी तरीके से कैश लूटकर आरोपी ले गए थे। इसके अलावा फेज-1 में उद्योगपति की कार पर शीशे से हमला कर ऐसे ही लूट हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed