{"_id":"5ac2901a4f1c1bb4618b510a","slug":"81522700314-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरड़ संदिग्ध हालत में शेप बनाते समय चौथी मंजिल से गिरकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खरड़ संदिग्ध हालत में शेप बनाते समय चौथी मंजिल से गिरकर मौत
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में शेव बनाते समय चौथी मंजिल से गिरकर मौत
गिल्को हाइट्स में सोमवार की घटना, मृतक की उम्र साठ साल के करीब
बेटियों के साथ रहता था फ्लैट में, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
गिल्को हाइट्स में चौथी मंजिल में संदिग्ध हालात में गिरकर एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान नैरिगो चोग बोध (60) के रूप में हुई है। मृतक अपनी दो बेटियों के साथ फ्लैट में रहता था। जबकि उसकी पत्नी किसी अन्य स्थान पर तैनात है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई की है। जबकि पुलिस का कहना है कि उनकी टीम मंगलवार को दोबारा घटना स्थल का दौरा करेगी। उसके बाद नए सिरे से जानकारी जुटाई जाएगी।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। पता चला है कि साढ़े छह बजे 108 हेल्पलाइन वालों को इस संबंध में सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर गई। हालांकि बताया जा रहा है कि जब व्यक्ति चौथी मंजिल से गिरा उस समय वह शेव कर रहा था। अचानक वह खिड़की से गिर गया। हालांकि खिड़की की ऊंचाई करीब चार से पांच फुट है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसे हालातों में व्यक्ति गिरेगा तो वह ऊपर की तरफ नहीं जाएगा। बल्कि नीचे की तरफ जाएगा। वहीं, जिस खिड़की से गिरा हुआ बताया जा रहा है वह भी काफी छोटी है। उससे गिरने का सवाल नहीं उठता। मृतक की बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है।