{"_id":"5a85efd84f1c1bef7b8b78d0","slug":"81518727128-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : शराब के नशे में आकर युवक ने ‘होप हाईवे’ डिस्कोथेक के बाहर लगे साइनबोर्ड को तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीरकपुर : शराब के नशे में आकर युवक ने ‘होप हाईवे’ डिस्कोथेक के बाहर लगे साइनबोर्ड को तोड़ा
Updated Fri, 16 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिस्कोथेक विवाद
नशे में युवक ने डिस्कोथेक के बाहर लगे साइनबोर्ड को तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
एक युवा ने शराब के नशे में ‘होप हाईवे’ डिस्कोथेक के बाहर लगा साइन बोर्ड तोड़ दिया और खूब हुल्लड़बाजी की। डिस्कोथेक के मालिक ने इस मामले की शिकायत पुलिस को नहीं दी है। लेकिन पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित ‘होप हाईवे’ नामक डिस्कोथेक के अंदर रविवार रात पार्टी आयोजित की गई, जो देर रात तक जारी रही। वहीं, पार्टी के दौरान गूरी नामक युवा पार्टी में शामिल होने आया और महंगी शराब की मांग की। बार टेंडर ने युवक के पास पैसे न होने के कारण शराब देने से मना कर दिया। इसके बाद युवक ने होप हाईवे डिस्कोथेक को छोड़कर वहां से फर्स्ट फ्लोर स्थित जंकयार्ड डिस्कोथेक में चला गया। वहां जमकर शराब का सेवन किया और डांस फ्लोर के ऊपर ठुमके भी लगाए। कुछ देर बाद जब पार्टी खत्म हुई तो वह नशे में दोबारा ‘होप हाईवे’ डिस्कोथेक पहुंचा और यहां मौजूद प्रबंधकों ने उसे दाखिल नहीं होने दिया। इसके बाद गुस्से में आकर गूरी नामक युवक ने गुस्से में आते हुए डिस्कोथेक के बाहर दरवाजे पर स्थित साइनबोर्ड तोड़ दिया, जिसकी कीमत मालिक द्वारा हजारों में बताई गई है।
कोट्स :::::
संबंधित मामले को लेकर अभी कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन पुलिस ने अपने स्तर पर डिस्कोथेक मालिकों से मिलकर मामले की जांच करेगी।
-जोगिंदर सिंह, सहायक इंस्पेक्टर, पुलिस थाना जीरकपुर।
रविवार रात गूरी नामक युवक ने नशे में गेट पर कर्मचारियों के साथ बदतमीजी शुरू कर दी, जिस कारण उसे अंदर दाखिल नहीं होने दिया गया। युवक ने शराब के नशे में गेट पर लगा साइनबोर्ड तोड़ दिया, जिसको ठीक करवाने में 25 से 30 हजार रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
-राजिंदर चौहान, मालिक, होप हाईवे डिस्कोथेक।