{"_id":"5a4beb424f1c1b4b198b4821","slug":"81514924866-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : दशहरा देखने के बहाने 3 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीरकपुर : दशहरा देखने के बहाने 3 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार..
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी संग फरार हुई तीन बच्चों की मां
दशहरा मेला देखने की बात कहकर गई थी बरवाला
अपने दो बच्चों को भी साथ ले गई
पीड़ित पति ने एसएसपी मोहाली को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
गांव बलटाना में रहने वाली तीन बच्चों की मां पति को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। मामले की जानकारी होने के बाद पति ने इस मामले की शिकायत एसएसपी मोहाली को दी। एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए मामला एसएचओ जीरकपुर को रेफर कर दिया है।
रतन कुमार, निवासी मकान नंबर-72, योग विहार (बलटाना) ने पुलिस को बताया कि बीते 30 सितंबर को उसकी पत्नी अनीता सुबह करीब 9:30 बजे दशहरा मेला देखने की बात कहकर बरवाला गई थी, जो आजतक वापस नहीं आई। अनीता तीन बच्चों में से दो बेटों, आयुष कुमार (5) और करन कुमार (2) को साथ ले गई। रतन ने पत्नी अनीता और दो बच्चों के लापता होने की रिपोर्ट बलटाना चौकी में दर्ज करवा दी है।
शिकायत के अनुसार, पत्नी और दोनों बच्चों का कई महीने बाद घर न लौटने पर पति ने अपने स्तर जांच शुरू की। इस दौरान सामने आया कि जिस दिन उसकी पत्नी और बच्चे लापता हुए, ठीक उसी दिन से सुनील कुमार पुत्र भीम सिंह आहलूवालिया निवासी मकान नंबर-1165, सेक्टर-4 गांव हरिपुर (पंचकूला) भी गायब है। सुनील का पता लेने के लिए रतन जब उसके घर पहुंचा तो उसके पिता भीम सिंह एवं बहन ने उसे जान से मारने की धमकियां दी और भगा दिया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सुनील उसकी पत्नी और बच्चों को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
कोट्स :::::::
मामले की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मामला तीन बच्चों की मां का प्रेमी संग फरार होने का है। इसलिए केस को पूरी तरह से स्टडी करके ही आगामी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
- पवन शर्मा, एसएचओ, पुलिस थाना जीरकपुर।