{"_id":"5cdf1432bdec2207402eafd1","slug":"61558123570-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालड़ू में नकली शराब बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लालड़ू में नकली शराब बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालड़ू। सीतारपुर मोड़ के पास शुक्रवार को आबकारी, कर विभाग और पुलिस के संयुक्त टीम ने छापामारी कर नकली शराब बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी है। यहां एक सप्ताह पहले से नकली शराब बनाने का खेल शुरू हुआ था। जैसे ही आबकारी विभाग को जर्जर बिल्डिंग में नकली शराब बनाने की भनक लगी तो पुलिस के साथ मिलकर छापामारी की। टीम ने शराब की चेन सिस्टम मशीनरी सहित शराब की 500 पेटियां, बड़ी मात्रा में खाली बोतलें, रैपर, 6.27 लाख बोतलों के ढक्कन, 288 टेप रोल व हजारों मार्का लेबल और केमिकल के कई ड्रम बरामद किए। वहीं शराब की 500 पेटियों से भरा कैंटर भी मिला, जो फैक्टरी के अंदर पहले से खड़ा था और इसमें सवार दो लोगों के अलावा वहां काम कर रहे दो लोगों को काबू किया है। पुलिस ने शराब की सप्लाई के लिए प्रयोग की जाने वाली एक मिनी बस, मशीनरी को चलाने के लिए एक बड़े जेनरेटर के अलावा अन्य सामान बरामद किया है। छापामारी के दौरान फैक्टरी में पानी के लिए बोरवेल सहित गेट की रिपेयर का काम चल रहा था।
एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर और आबकारी व कर विभाग पंजाब के आईजी गुरचरण सिंह धनौआ ने बताया कि 11 मई को नकली शराब बनाने वाली फैक्टरी चालू हुई थी। यहां से नकली शराब तैयार कर हरियाणा, पंजाब व उतर प्रदेश में सप्लाई होनी थी। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों में यहां से अवैध नकली शराब से भरा एक ट्रक सप्लाई हो चुका है, जिसकी जांच जारी है। उन्होंने आशंका जताई कि यह शराब चुनाव में प्रयोग हो सकती थी। थाना लालड़ू में विभाग की ओर से मामला दर्ज करवा दिया गया है।
एसएसपी ने बताया कि फैक्टरी चलाने वाले गिरोह का मुखिया लवन शर्मा निवासी एसएसटी नगर पटियाला है, जबकि इस गिरोह में हरविंद्र सिंह उर्फ मंगा चड्ढा निवासी पटियाला व जेडी (वीडियो डायरेक्टर) निवासी नारायणगढ़ अंबाला भी शामिल हैं, जो अभी फरार चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संयुक्त ऑपरेशन में डीईटीसी डिस्टलरी नरेश दुबे, एईटीसी मोहाली परमजीत सिह, एसपी पृथ्वीपाल सिंह, डीएसपी एक्साइज तेजिंद्र सिंह धालीवाल, डीएसपी सर्कल डेराबस्सी, सिमरनजीत सिंह लंग व लालड़ू थाना प्रभारी व एसआई नेहा सैनी सहित पुलिस पार्टी शामिल थी। इस संबध में लालड़ू थाना में लवन शर्मा व हरविंद्र सिंह उर्फ मंगा चड्डा (जिस पर पहले ही नकली शराब बनाने के तीन मुकदमे चल रहे हैं) के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि मौके पर संजय व सचिन निवासी उत्तर प्रदेश जो अभी गांव कुड़ावाला, डेराबस्सी में किराए के मकान में रहते हैं, को गिरफतार किया है। इसके अलावा फैक्टरी में 500 शराब की पेटियों से लोड खड़े टैंकर में सवार रवि निवासी रानियां गेट, सिरसा व मंगल सिंह निवासी सिरसा को गिरफ्तार कर थाना लालड़ू में मामला दर्ज किया है।