फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   आटो से कूदी लड़की, राहगिरों ने दबोचा आटो चालक

आटो से कूदी लड़की, राहगिरों ने दबोचा आटो चालक

Wed, 24 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
आटो से कूदी लड़की, राहगिरों ने दबोचा आटो चालक
फेज-पांच पीसीएचल चौक पर मंगलवार दोपहर का है मामला
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस कस्टडी में कबूला पहले भी ऐसी चार वारदातों को दे चुका है अंजाम

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर में एक बार फिर मंगलवार को एक आटो चालक ने लड़की को बिठाकर आटो भगाने की कोशिश की। लड़की ने चलते आटो से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। जबकि आटो चालक मौके से फरार हो गया। इसी बीच वहां पर मौजूद लोगों ने आटो का पीछा शुरू कर दिया। साथ ही फेज-पांच स्टेट साइबर सेल के पास आटो चालक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। आटो चालक ने अपना नाम रवि (उम्र करीब 25 वर्ष) बताया। साथ ही वह नशे में धुत्त था। वहीं, पता चला है कि पकड़े गए आरोपी ने कबूला है कि सेक्टर-66, फेज-11, गांव शाहीमाजरा व सेक्टर-80 में भी वह इस तरह की ही वारदातों को अंजाम दे चुका है। फिलहाल आरोपी को फेज-11 की पुलिस के हवाले किया गया है। थाना फेज-11 के एसएचओ गुरप्रीत सिंह बैंस ने बताया कि उन्होंने चंडीगढ़ निवासी उस लड़की को भी बुलाया गया था, जिसे आटो चालक ने अगवा करने की कोशिश थी। उसे लड़की को आरोपी की पहचान करने के लिए बुलाया था। लेकिन उस लड़की ने आटो चालक को पहचानने से इनकार कर दिया। पुलिस आटो चालक से पूछताछ कर रही है।

ऐसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक यह मामला मंगलवार दोपहर करीब दो बजे का है। जब फेज-5 पीटीएल चौक की लाइटों पर एक हरे पीले रंग के आटो से लड़की ने छलांग लगा दी। साथ ही आटो चालक काफी तेज गति से वहां से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुुताबिक उस समय लड़की काफी डरी हुई थी और जल्दी में वहां से निकल गई। हालांकि वहां पर खड़े कुछ बाइक सवार युवकों ने आटो का पीछा करके उसे फेज-4 स्थित के पास घेर लिया। वहां पर मौजूद एसटीएफ पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और उस से पूछताछ की गई।
विज्ञापन


अकेली लड़की देख कर भगा लेता था आटो
सूत्रों का कहना है कि आटो चालक ने माना कि वह नशे करने का आदी है। जब नशा सिर को बुरी तरह चढ़ जाता है तो वह अकेली लड़की देख कर उसे कहीं ले जाने की सोचता है। पहले तो वह लड़की से बातचीत करने की कोशिश करता है, लेकिन अगर लड़की उसकी बातों में न आए तो वह उसे अज्ञात जगह पर ले जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी ऐसी वारदात हो चुकी हैं
21 सितंबर को भी चंडीगढ़ की निवासी एक लड़की ने फेज-11 में चल रहे आटो से छलांग लगाई थी, जिसे गंभीर हालत में चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती करवाया था। उस समय लड़की की तरफ से शिकायत दी गई दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed