{"_id":"5a907ce64f1c1b1d368bc2af","slug":"61519418598-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 वर्षीय लड़के की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13 वर्षीय लड़के की मौत, एक घायल
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक की चपेट में आने से किशोर की मौत, एक घायल
मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लालड़ू।
लालड़ू थाना के तहत आते गांव जड़ौत के निकट लिंक मार्ग पर मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना लालड़ू के हवलदार जेपी सिंह ने बताया कि अभिषेक (13) पुत्र निर्मल सिंह अपने दोस्त गुरजिंद्र सिंह पुत्र गुरमीत सिंह दोनों निवासी जड़ौत पीरबाबा की दरगाह पर माथा टेक कर गांव लौट रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने अभिषेक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर जख्मी हो गया। उसे तुरंत सरकारी अस्पताल अंबाला में भर्ती करवाया गया, वहां से डॉक्टरों ने उसे जीएमसीएच चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक के साथी गुरजिंद्र सिंह के बयान पर बाइक चालक लाल चंद निवासी जड़ौत (जो जख्मी है और जीएमसीएच चंडीगढ़ में भर्ती है) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया।