फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   टली डॉक्टर ने अस्पताल में मचाया हुडदंग

टली डॉक्टर ने अस्पताल में मचाया हुडदंग

Tue, 16 Jan 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
टली डॉक्टर ने अस्पताल में मचाया हुडदंग
नशे में टल्ली डॉक्टर ने अस्पताल में मचाया हुडदंग
विज्ञापन

फेज-छह सिविल अस्पताल में रविवार रात का मामला
लोगों का आरोप-भरती महिलाओं से अभद्र भाषा का प्रयोग
परिजनों से भी की बहसबाजी, पुलिस को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल में नशे में टल्ली डॉक्टर द्वारा रविवार रात हुडदंग मचाने का मामला सामने आया है। एक तरफ जहां अस्पताल में भरती गर्भवती महिलाओं से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। वहीं, अस्पताल में मौजूद लोगों को भी उन्होंने भी दीं। इसके बाद लोगों ने फेज-6 चौकी पुलिस को डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दी। वहीं सिविल अस्पताल के एसएमओ मनजीत सिंह ने भी इस मामले में कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को छुट्टी पर भेज दिया है। पता चला है कि मोहाली आने से पहले डॉक्टर फाजिल्का में ड्यूटी पर था। वहां पर किसी बात को लेकर उसकी सीनियर से अनबन हो गई थी, जिसके बाद उसे मोहाली सिविल अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया था। इस बात को लेकर डॉक्टर कुछ दिनों से टेंशन में चल रहा था। वहीं चौकी पुलिस का कहना है कि उनके पास डॉक्टर के खिलाफ कुछ लोगों ने लिखित में शिकायत दी है, जिसकी जांच की जा रही है।

पुलिस को दी शिकायत में नितिन, हरमेश, हरप्रीत, जशवीर, सुखविंदर व सतनाम ने बताया कि उनके परिवार के कुछ मेंबर अस्पताल में भरती हैं। रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे डॉक्टर उनके रूम में आया। उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। उसने महिलाओं से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। उसके बेड पर लात मारी और एक गर्भवती महिला के बच्चे के बारे में बुरे शब्द कहे। यहीं नहीं डॉक्टर ने कई रूम के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए। जिसके बाद गर्भवती महिलाओं के परिजनों ने पुलिस का लिखित में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed