{"_id":"5a3c19344f1c1ba7678c3188","slug":"61513888052-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा प्रोजेक्टों की गमाडा ने शुरू की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेगा प्रोजेक्टों की गमाडा ने शुरू की जांच
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गमाडा ने बाजवा डेवलपर्स के मेगा प्रोजेक्टों की शुरू की जांच
न्यू सन्नी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की शिकायत पर हुई कार्रवाई
बड़ी धांधलियां सामर्ने आइं, जल्द ही गमाडा अधिकारियों को भेजेंगे रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़।
न्यू सन्नी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गमाडा ने बाजवा डेवलपर्स ने जांच शुरू कर दी है। गमाडा की इनफोर्समेंट टीम ने ईओ महेश बंसल के नेतृत्व में न्यू सन्नी एन्क्लेव के बाजवा डेवपलर्स लिमिटेड की ओर से सेक्टर-120, 123, 124 और 125 में शुरू किए गए मेगा प्रोजेक्टों की जांच की। इस दौरान कई बड़ी धांधलियां सामने आई हैं।
एसोसिएशन के जनरल सचिव डॉक्टर बलविंदर मुलतानी ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से गमाडा को इन मेगा प्रोजेक्टों की जांच करने के लिए मांग पत्र दिया गया था, जिस पर वीरवार को टीम ने दौरा करके स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि मेगा प्रोजेक्टों के मंजूर नक्शों में कई पार्कों की जगह अवैध तौर पर प्लॉट काट कर बेचे जा चुके हैं। पीने वाले पानी की दूषित सप्लाई बिना लेबोरेटरी टेस्ट के की जा रही है। बिजली के अस्थायी कनेक्शन हैं और बिल्डर द्वारा मनमर्जी के रेट पर वसूल किए जा रहे है। जगह-जगह लटक रहे बिजली के ढीले तारों के कारण हमेशा हादसे का डर बना रहता है। उन्होंने बताया कि सेक्टर में चल रहा ईंटों का भट्ठा लोगों के लिए सिरदर्द बना हुआ है और प्रदूषण के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। सीवरेज सिस्टम में भी कई खामियां पाई गई हैं। इन प्रोजेक्टों को न तो किसी हाईवे के साथ जोड़ा गया है और न ही कोई और पहुंच मार्ग की योजना बनाई गई है। लोगों ने सरकार से मांग की है इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए बिल्डर को तुरंत हिदायतें जारी की जाएं।
इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान बलवंत सिंह, पंकज चौहान, वीके शर्मा, मनदीप सिंह, दीदार सिंह, हरजिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, अवतार सिंह और हरजिंदर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
क्या कहना है ईओ का
गमाडा के ईओ महेश बंसल ने कहा कि वह जांच के दौरान इन प्रोजेक्टों में पाई गई खामियों व समस्याओं की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज देंगे, ताकि इस संबंध में उचित कार्रवाई हो सके।
क्या कहा बिल्डर ने
बाजवा डेवलपर्स के एमडी जरनैल सिंह बाजवा ने कहा कि किसी भी पार्क की जगह में प्लॉट नहीं काटे गए हैं। लोगों को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं दी जा रही हैं।
कैप्शन- बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड के मेगा प्रोजेक्टों के रिकार्ड की जांच करती गमाडा की टीम।
फोटो नंबर- 21 खरड़-फोटो नंबर 02