फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर की मोतियाज रॉयल सिटी के दो फ्लैट से बारह लाख के गहने और डेढ़ लाख कैश चोरी

जीरकपुर की मोतियाज रॉयल सिटी के दो फ्लैट से बारह लाख के गहने और डेढ़ लाख कैश चोरी

Sat, 27 Apr 2019 01:19 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर की मोतियाज रॉयल सिटी के दो फ्लैट से बारह लाख के गहने और डेढ़ लाख कैश चोरी
मोतिया रॉयल सिटी के दो फ्लैट से बारह लाख के गहने और डेढ़ लाख कैश चोरी
विज्ञापन

12 सिक्योरिटी गार्ड्स और सीसीटीवी कैमरा, चोर फ्लैट का ताला तोड़ ले गए ज्वेलरी और कैश
चोरी के एक दिन बाद फॉरेंसिक टीम पहुंची, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा तक चेक नहीं किया
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। मोतिया रॉयल सिटी में लोगों ने लाखों रुपये खर्च कर फ्लैट खरीदा पर वहां कि सुरक्षा जीरो है। 23 अप्रैल को दिनदहाड़े चोरों ने यहां घुसकर दो फ्लैटों का दरवाजा तोड़ा और साढ़े ग्यारह लाख रुपये के गहने और एक लाख बीस हजार रुपये कैश उड़ा ले गए। इस चोरी की भनक वहां तैनात 12 सिक्योरिटी गार्ड्स तक को नहीं लगी। बताएं कि इस सोसायटी में दो शिफ्टों में चौबीस घंटे गार्ड तैनात रहते हैं, चार से पांच लाख रुपये सिक्योरिटी एजेंसी को सुरक्षा के लिए दिया जाता है पर बावजूद इसके बदमाशों ने फ्लैट के मेन गेट का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए।
दोनों फ्लैटों में रहने वाले दंपती जब शाम को घर पहुंचे तो घटना की सूचना मिली। इस सूचना के तीन घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच के नाम पर सिर्फ और सिर्फ खानापूर्ति की गई। स्थानीय लोगों की माने तो पुलिस ने न तो सिक्योरिटी गार्ड्स से पूछताछ की और न ही सोसाइटी के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस द्वारा खंगाला गया है। मोतियाज रॉयल सिटी के टॉवर नंबर 6 निवासी बिजनेसमैन गौरव ने बताया कि वह और उनकी पत्नी बाहर गए थे। दोपहर दो से चार बजे के बीच चोर उनके फ्लैट में दरवाजा तोड़कर दाखिल हुए हैं और करीब तीन लाख रुपये की ज्वेलरी और साठ हजार रुपये कैश चुराकर ले गए हैं। बाहर लगा बेल कैमरा भी तोड़कर साथ ले गए हैं।
विज्ञापन

इसी टॉवर के फ्लैट नंबर 902 निवासी आकाश सिंगला और तेजिंदर कवर ने बताया कि वह रोजना की तरह सुबह नौ बजे पति पत्नी ऑफिस के लिए सुबह नौ बजे घर से निकले, शाम करीब सात बजे घर पहुंचे देखा कि फ्लैट का लॉक खुला पड़ा है और कमरे में दाखिल हुए तो देखा कि कमरों का सारा सामान इधर उधर बिखरे पड़े हैं। आलमारी खुली पड़ी और चोरों ने ज्वेलरी बॉक्स में एक भी ज्वेलरी नहीं है। तेजिंदर ने बताया कि उनके घर से 8.5 लाख रुपये की ज्वेलरी और करीब पचास हजार रुपये कैश चोरी हुई है। इनमें डायमंड मंगल सूत्र, गोल्ड चैन, पेंडेंट सेट, गोल्ड के ब्रेसलेट, गोल्ड ईयर रिंग, दो सोने के कंगन, डायमंड की जेंट्स रिंग के साथ अन्य ज्वेलरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगालते तो चोर होते गिरफ्त में
जब चोरी की वारदात हुई है, उस समय तीन से चार संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं, जो हर टावर अलग अलग टावर में घुमते नजर आ रहे हैं। अगर चोरी के तुरंत बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच कर संदिग्धों की तलाश और सिक्योरिटी गार्ड्स सेे पूछताछ की होती तो चोर पुलिस के गिरफ्त में होते। घटना के तीन दिन बाद पुलिस की जांच अब तक एक कदम भी नहीं बढ पाई है।

प्लानिंग से की गई है चोरी
टावर नंबर- 6 में ग्राउंड फ्लोर पर तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड्स ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि चोर बेसमेंट से दाखिल हुए हैं। जैसा कि सीसीटीवी फुटेज में आया है। इस बेसमेंट में एक सिक्योरिटी गार्ड्स की तैनाती है और इसके चार एंट्री गेट हैं। एक सिक्योरिटी गार्ड कहां कहां नजर रखेगा। इसके अलावा जहां कंस्ट्रक्शन चल रहा है, वहां किसी भी सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती चोरी वाले दिन नहीं की गई थी, इसलिए चोर वहां से अंदर दाखिल हुए होंगे। सोसाइटी के एंट्री प्वाइंट से लेकर फ्लैट तक पहुंचने से पहले बाकायदा हर आने जाने वालों से पूछताछ होती है, कि उन्हें किस टॉवर में और उन्हें कहां जाना है। उनका मोबाइल नंबर से लेकर उनके गाड़ी का नंबर तक नोट किया जाता है।


क्या कहते हैं एसएचओ
थाना प्रमुख इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने बाद में चोरी का केस दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इतनी पॉश सोसायटी में चोरी करना आसान काम नहीं है। उन्होंने शक जाहिर किया कि यह किसी जानकार व्यक्ति का काम है। उन्होंने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर चोरों की खोज शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि बिल्डर को सुरक्षा के प्रबंध कड़े करने की हिदायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed