{"_id":"5c59ddd1bdec22738442ad53","slug":"51549393361-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर में टेम्परेरी नंबर की एक कार को पुलिस ने किया जब्त, कार मालिक दस्तावेज दिखाने में रहा असमर्थ..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीरकपुर में टेम्परेरी नंबर की एक कार को पुलिस ने किया जब्त, कार मालिक दस्तावेज दिखाने में रहा असमर्थ..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- पूछताछ में नहीं दिखा पाया कोई दस्तावेज, पुलिस कर रही जांच
- कार पर लगे प्रेस स्टिकर की जांच के लिए डीपीआरओ विभाग को लिखा पत्र
- 3 साल पहले खरीदी कार का आज तक नहीं कराया रजिस्ट्रेशन
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। स्थानीय पुलिस ने सफेद रंग की टेम्परेरी नंबर की एक कार को नाकाबंदी के दौरान जब्त किया है। आरोप है कि कार मालिक पुलिस चेकिंग के दौरान कार के दस्तावेज दिखाने में असमर्थ रहा, जिसके चलते पुलिस कार को थाने ले आई।
जांच अधिकारी एएसआई बूटा सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार मंगलवार को पुलिस की एक टीम ने कोहिनूर ढाबे के पास नाकाबंदी शुरू की, जिसमें यहां से होकर निकलने वाली टेम्परेरी नंबर की गाड़ियों को रोककर उनकी चेकिंग की गई। इसी दौरान, शेवरले कंपनी की एक सफेद कार को शक के आधार पर रोककर पूछताछ की, जिसका मालिक दस्तावेज दिखाने में असमर्थ रहा। पुलिस जांच में सामने आया है कि उक्त कार को 3 साल पहले चंडीगढ़ से खरीदा था, जिसका आजतक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया गया। इसके अलावा, कार के फ्रंट शीशे पर एक दैनिक पंजाबी अखबार का स्टिकर भी लगा हुआ है, जिसकी जांच के लिए डीपीआरओ विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया है।
कोट्स
पुलिस को सूचना मिली शहर के अंदर असामाजिक तत्व टेंपरेरी नंबर की गाड़ियों के ऊपर प्रेस के स्टिकर लगाकर घूम रहे हैं, जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। एएसआई बूटा सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन करके शहर में नाकाबंदी शुरू की तो इस दौरान एक कार को जब्त किया गया। पुलिस की पूछताछ में कार मालिक दस्तावेज दिखाने में असमर्थ रहा, जिसके चलते उसकी कार को धारा 207 तहत जब्त करके थाने में जमा कर लिया है।
विज्ञापन
- गुरजीत सिंह, एसएचओ, पुलिस थाना जीरकपुर।