{"_id":"5a907bc14f1c1b641f8b76e2","slug":"51519418305-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डृबे किसान ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज में डृबे किसान ने की आत्महत्या
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंद्रह लाख के कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या
किसान ने पंखे से लगाया फंदा, पुलिस ने दर्ज किया केस
मृतक का चार वर्ष का बेटा और छह महीने की बेेटी
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली।
कर्ज में डूबे गांव नगलिया के युवा किसान ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान किसान जसप्रीत सिंह (25) पुत्र कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। किसान का शव शुक्रवार तड़के पंखे के साथ लटकता मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव का परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।
मृतक के पारिवारिक मेंबरों ने बताया कि जसप्रीत सिंह ने विभिन्न बैंकों से करीब 15 लाख रुपये कर्ज लिया था। इस कारण वह काफी परेशान रहता था। इसी परेशानी में जसप्रीत सिंह ने पंखे के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जसप्रीत सिंह करीब डेढ़ एकड़ जमीन का मालिक बताया जा रहा है। जसप्रीत का गांव नगलीया के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिक्रयोग है कि खरड़ विधानसभा हलके में एक महीने के दौरान कर्ज में डूबे दूसरे किसान ने खुदकुशी की है। तीन हफ्ते पहले केंद्र सरकार के बजट से ठीक पहले कुब्बाहेही के किसान की मौत हो गई थी।
17 लोगों का नाम लिस्ट में, नहीं माफ हुआ कर्ज
शाम में मृतक के घर खरड़ के विधायक कंवर सिंह संधू पहुंचे और शोक जताया। इस मौके पर गांव के लोगों ने बताया कि पंजाब सरकार ने कर्ज माफी की सूची में 17 किसानों का नाम शामिल किया था, लेकिन अब तक किसी का कर्ज माफ नहीं किया गया। इस कारण वह परेशानी में था।
विज्ञापन
कुराली : मृतक किसान जसप्रीत सिंह की फाइल फोटो।