{"_id":"5a6105f84f1c1b77268b5219","slug":"51516307960-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 पेटी शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
40 पेटी शराब
Updated Fri, 19 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनोवा में मिली 40 पेटी शराब, दो लोग गिरफ्तार
खरड़। अवैध रूप से चंडीगढ़ से पंजाब शराब ले जाने का सिलसिला जारी है। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए हाईवे को छोड़कर गांवों के रास्तों से शराब ले जाना शुरू कर दिया है। खरड़ सदर पुलिस ने बुधवार रात गांव बडाला एमजे फार्म मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान एक इनोवा की तलाशी के दौरान कार से 40 पेटी शराब बरामद किया। यह शराब चंडीगढ़ में बिक्री के लिए थी, जो अवैध तौर पर पंजाब में जा रही थी। खरड़ सदर पुलिस स्टेशन के एसएचओ भगवंत सिंह ने बताया कि सदर पुलिस पार्टी ने बडाला रोड पर नाका लगाया था। देर रात करीब एक बजे चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक इनोवा को जब रुकने का इशारा किया गया तो चालक ने कार भगाने की कोशिश की। शक होने पर पुलिस ने पीछा करके कार को घेर लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 40 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार चालक बलविंदर सिंह पुत्र धर्म सिंह और कर्मजीत सिंह पुत्र बहादुर सिंह दोनों निवासी गांव लोहार माजरा मंडी गोबिंदगढ़ को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर लिया है। कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है।