फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   कुराली से बच्चे को अगवा करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कुराली से बच्चे को अगवा करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Apr 2019 01:41 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
कुराली से बच्चे को अगवा करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मोहाली। मुंबई में जाकर बॉलीवुड में हीरो बनने का जुनून उसके सिर इस कदर चढ़ा कि उसे पूरा करने के लिए वह अपराधी बन गया। उसके प्लान में पैसा अड़चन बन रहा था। ऐसे में उसे लगा कि एक बच्चे को अगवा किया जाए तो आसानी से उसके पैरेंट्स से पैसा वसूला जा सकता है। इसके बाद उसने कुराली से बच्चे को अगवा किया, लेकिन जब उसे अहसास हुआ कि वह फंस जाएगा तो बच्चे को छोड़कर फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मोहाली से ही दबोचने का दावा किया है। यह खुलासा मंगलवार को एसएसपी मोहाली हरचरन सिंह भुल्लर ने कुराली से बच्चे को अगवा करने वाले आरोपी को काबू करने के बाद किया। उन्होंने कहा कि यह आरोपी और कोई नहीं बल्कि बच्चे को आइसक्रीम खिलाने वाला युवक साहिल वर्मा है, जो डॉ. नंदाल वाली गली नजदीक ओबीसी बैंक शाखा गोहाना, थाना गोहाना, जिला सोनीपत, हरियाणा का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि आरोपी के मोबाइल और सीसीटीवी फुटेज ने केस को हल करने में अहम भूमिका निभाई। वह कुछ समय से कुराली में रह रहा था। उन्होंने कहा कि आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कई और राज खुलने के आसार हैं।
विज्ञापन


साधारण परिवार से है बीए पास
एसएसपी ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी साधारण परिवार से संबंध रखता है। आरोपी का पिता राज मिस्त्री व ठेकेदारी का काम करता है। जब वह कालेज में पढ़ाई कर रहा था तो उसे संगीत का शौक पैदा हो गया था, जिसके चलते वह म्यूजिक सीखने लग पड़ा। उसने गोहाना कालेज से बीए पास की हुई है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में शूटिंग के लिए आया था 2016 में
एसएसपी ने बताया कि वर्ष 2016 में साहिल ने चंडीगढ़ में एक गाने की शूटिंग की थी। इस दौरान उसकी मुलाकात अमर व सोनू निवासी कुराली से हुई थी। वह दोनों भी शूटिंग का काम करते थे, जिसके चलते वह उनके साथ कुराली आने-जाने लगा था। साहिल कुछ समय पहले परमिंदर सिंह उर्फ सोनू निवासी वार्ड नंबर चार कुराली के घर पर रहा था, लेकिन करीब दो महीने पहले उसने गांव पपराली की एक फैक्टरी में बना कमरा किराये पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 हजार की मारुति कार खरीदकर अगवा किया बच्चा
जांच में सामने है कि आरोपी ने करीब 15 दिन पहले ही चंडीगढ़ नंबर की मारुति कार जसपाल सिंह निवासी कुराली से 14 हजार रुपये में खरीदी थी। इसी कार का प्रयोग उसने बच्चे को अगवा करने में किया था। पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है। पता चला है कि कार आरोपी ने अपने नाम पर ट्रांसफर नहीं करवाई थी, क्योंकि उसके पास आधार कार्ड नहीं था। ऐसे में यह कार उसके दोस्त के नाम पर ट्रासंफर हुई थी।

बर्गर खिलाकर की थी बच्चे से दोस्ती
पता चला है कि सिंघपुरा स्टेडियम पर बच्चा जाता रहता था। स्टेडियम के बाहर एक बर्गर की रेहड़ी लगती थी। वहां पर आरोपी 31 मार्च से 2 अप्रैल तक गया। वहां उसने आशीष जोत सिंह समेत दो अन्य बच्चों को बर्गर खिलाए। ऐसे में आरोपी व बच्चों की दोस्ती हो गई थी। इसी चीज का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे उठाया।

ऐसे किया था आशीष को अगवा
पुलिस के मुताबिक बच्चे को अगवा करने वाले दिन आरोपी सब्जी मंडी गया, जहां उसे आशीष जोत सिंह व उसके साथी मिले। आरोपी ने इस दौरान उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया। आरोपी ने बच्चों को वहां से आइसक्रीम लेकर दी। इसके बाद आशीष को अपनी कार में बिठाकर लुधियाना साइड ले गया। जब बच्चा जिद करने लगा तो आरोपी का कहना था कि वह उसे अपने घर ले जाएगा। हालांकि इसी दौरान आरोपी कैमरे में कैद हो गया था।

होटल में ठहराया बच्चा, फिर की फिरौती को कॉल
आरोपी बच्चे को अगवा करने के बाद लुधियाना से पहले कुहाड़ा क्रॉस कर कार को साइड में लगाकर बच्चे को अपने साथ सिटी महल रेस्टोरेंट में ले गया, जहां पर उसने बच्चे को रोटी आदि खिलाई थी। इसके बाद बच्चा वहां पर सो गया। आरोपी पूरी रात बैठकर बच्चे की निगरानी करता रहा। इसके बाद उसने फिरौती के लिए बच्चे के घर फोन किया। बाद में वह डर गया कि अब पकड़ा जाएगा। वह बच्चे को वहां से आटो में लेकर समराला और फिर अंबाला पहुंच गया, जहां पर बच्चे को छोड़कर चला गया था।

फिरौती के लिए प्रयोग सिम भी तोड़ी
आरोपी काफी डर गया था। ऐसे में जिस मोबाइल से आरोपी ने फिरौती के लिए कॉल की थी। उसमें प्रयोग की गई सिम को भी आरोपी ने तोड़ दिया था। वहीं, उसने बच्चे को भी काफी डरा दिया था। साथ ही उसके पास हथियार भी था।


बच्चे को गुड़गांव ले जाने की तैयारी में था
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी को वह गुड़गांव ले जाकर रखने की तैयारी में था, ताकि वहां से पैसे के लिए कॉल करेगा। हालांकि इससे पहले आरोपी साहिल का किसी भी तरह का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed