{"_id":"5be5dd0ebdec2269be332bef","slug":"41541790990-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एस्टेट कंपनी के प्रबंधकों समेत तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एस्टेट कंपनी के प्रबंधकों समेत तीन पर केस दर्ज
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियल एस्टेट कंपनी के प्रबंधकों समेत तीन पर केस दर्ज
सोहाना थाने में एक किसान की शिकायत पर दर्ज हुआ केस
जमीन के बदले दिए चेक हो गए बाउंस, किसान के साथ हुई धोखाधड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। सोहाना थाने की पुलिस ने रियल एस्टेट कंपनी के दो प्रबंधकों व एक प्रॉपर्टी कारोबारी पर ठगी का मामला दर्ज किया है। आरोप कि उन्होंने जिस किसान से जमीन खरीदी थी उसे उस समय हुए समझौते के मुताबिक पेमेंट नहीं की। इतना ही नहीं जो चेक दिए थे वह भी बाउंस हो गए।
आरोपियों में टीडीआई कंपनी के प्रबंधक रविंदर तनेता, अमित बतरा और प्रॉपर्टी कारोबारी जतिंदर पाल सिंह निवासी खरड़ शामिल हैं। आरोपियों पर सोहाना थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर किया। इस संबंधी बल्लोमाजरा निवासी दलजीत सिंह ने एसएसपी को शिकायत दी थी, जिसके बाद केस दर्ज हुआ है।
जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि उक्त कंपनी से उन्होंने सात कनाल आठ मरले समेत कुछ जमीन का सौदा किया। सौदा तीन करोड़ 76 लाख में हुआ था। यह सौदा प्रॉपर्टी कारोबारी जतिंदर पाल सिंह के माध्यम से हुआ था। इस दौरान एक इकरार नामा हुआ था। इसमें कंपनी वालों ने कहा था कि उसे एक प्लॉट साढ़े तीन सौ वर्ग गज व एक शोरूम दे देंगे। साथ ही शेष राशि के उन्होंने चेक बनाकर दे दिए। इसी बीच जब उन्होंने उक्त राशि के चेक लगाए तो वे बाउंस हो गए। वहीं, जब उन्होंने पैसे मांगे तो उन्होंने पेमेंट देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
सोहाना थाने के अधिकारियों ने बताया कि करोड़ों रुपये के चेक बाउंस हो गए थे। साथ ही प्लॉटों के कब्जे मिले हैं या नहीं अब पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। साथ ही उक्त मामले को हल कर लिया जाएगा।