फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   रेप केस में आया नया मोड़

रेप केस में आया नया मोड़

Wed, 14 Feb 2018 02:05 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
रेप केस में आया नया मोड़
एसएचओ की पत्नी बोली, मेरी पति को रेप के केस में झूठा फंसाया गया
विज्ञापन

एसएचओ की पत्नी ने चंडीगढ़ एसएसपी को शिकायत देकर की जांच की मांग
कहा झूठा पर्चा दर्ज होने से पूरा परिवार आया गया है परेशानी में
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
थाना फेज-11 के पूर्व एसएचओ सुखदेव सिंह पर चंडीगढ़ में हुए दर्ज हुए रेप के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। एसचओ की पत्नी सुरिंदर कौर ने इस मामले में एसएसपी चंडीगढ़ नीलांबरी से मुलाकात की है। साथ ही उन्हें एप्लीकेशन देकर इस मामले की गंभीरता से जांच की मांग उठाई है। उनका कहना है कि इस मामले में महिला ने उसके पति को झूठा फंसाया है। वहीं, पति पर दर्ज हुए केस के बाद पूरा परिवार मानसिक परेशानी में आ गया है। उनके बच्चों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। वहीं, उन्होंने एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं, एसएसपी से इंसाफ का भरोसा दिलाया है।
जानकारी के मुताबिक, गत रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-31 के थाने में पचास वर्षीय महिला की शिकायत पर थाना फेज-11 के एसचओ सुखदेव सिंह पर रेप का केस दर्ज किया था। महिला का आरोप था कि जब चंडीगढ़ में कार से जा रही थी तो थाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने सेक्टर-46, 47 की डिवाइडिंग रोड के पास रात 9:30 बजे उसे जबरन कार में खींच लिया और दुराचार किया। जब महिला उसके चंगुल से निकली तो थाना-49 पहुंची। वहां उसने अपने बयान दर्ज कराए। पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल कराया। जब पुलिस ने मौके का मुआयना किया तो यह मामला सेक्टर- 31 थाने के अंतर्गत मिला। सेक्टर-49 थाने की पुलिस ने यह मामला सेक्टर-31 थाने की पुलिस को सौंप दिया। वहीं, सेक्टर-31 थाना प्रभारी गुरजीत कौर ने बताया कि दुष्कर्म व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि उक्त महिला की शिकायत पर पहले भी रेप का केस दर्ज हुआ था। वहीं, महिला पर मारपीट का मामला भी थाना फेज-11 में दर्ज है। जिसमें महिला को जेल तक हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed