{"_id":"5c65cd04bdec224bd41e2c95","slug":"31550175492-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार को ले जाने में कामयाब नहीं हुए ले गए पर्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार को ले जाने में कामयाब नहीं हुए ले गए पर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार ले जाने में कामयाब नहीं हुए तो पर्स ले गए चोर
- जिला अदालत के बाहर की घटना, पुलिस ने दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। सेक्टर-76 जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के बाहर चोरों ने एक महिला की कार को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन जब वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए तो महिला का कार में पड़ा बैग चोरी कर ले गए। महिला ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला वकील एडवोकेट अनुपता निवासी सेक्टर-48ए चंडीगढ़ ने बताया कि वे अपनी चंडीगढ़ नंबर की सफेद रंग की पोलो कार में सवार होकर अदालत में केस के लिए गई थी। कार को अदालत के बाहर खड़ा किया था। जब अदालत से काम निपटाकर वापस आई तो कार की अगली खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। कार के अंदर रखा बैग चोरी हो चुका था। बैग में उनका ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, बार काउंसिल का लाइसेंस, पहचानपत्र व चार हजार रुपये थे। उन्होंने बताया कि कार को अज्ञात व्यक्ति ने ड्राइवर सीट पर बैठकर स्टार्ट करने की कोशिश की हुई थी।
---बॉक्स
अदालत के बाहर से रोपड़ निवासी की कार चोरी
हरप्रीत सिंह निवासी ज्ञानी जैल सिंह नगर रोपड़ की जैन्न कार भी मोहाली अदालत के बाहर से चोरी होने का समाचार है। पुलिस को दी शिकायत में हरप्रीत सिंह ने बताया कि उसने अपनी सफेद रंग की जैन्न कार अदालत के बाहर खड़ी की थी। जब अदालत से वापस आया तो देखा कि कार चोरी हो चुकी थी। पुलिस स्टेशन सोहाना में चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 तथा 379 के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल चोरों का सुराग नहीं लग सका है।