{"_id":"5c38f8eabdec22733f67f024","slug":"31547237610-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में नर्स की मौत, कार चालक डॉक्टर गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में नर्स की मौत, कार चालक डॉक्टर गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुराली। कुराली रूपनगर मार्ग पर स्थित गांव चरहेडी के बाईपास के पास कार और ट्रक की टक्कर में कार सवार लड़की की मौत हो गई। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको शहर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा कुराली से रूपनगर की ओर जाने वाले बाईपास पर गांव चरहेडी समीप उस समय हुआ जब एक कार की टक्कर ट्रक के साथ हो गई। हादसे के दौरान कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि ट्रक पलट गया। हादसे के कारण कार में सवार मनिन्द्रजीत कौर निवासी कोटला निहंग जो कि नर्स है, उसकी मौके पर ही मौत हो। कार चालक हरमनजोत सिंह पुत्र जसवीर सिंह वासी रूपनगर जो कि डाक्टर है, वह गंभीर रूप में घायल हो गया। दोनो मोरिंडा के एक प्राइवेट अस्पताल में काम करते हैं और वापिस घर जा रहे थे। पुलिस की ओर से इस संबंधी कार्रवाई की जा रही है।
फोटो..कुराली बाइपास पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
विज्ञापन
फोटो..कुराली बाइपास पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।