{"_id":"5bf46afebdec226934564868","slug":"31542744830-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैंतीस स्कूल बसों के काटे चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैंतीस स्कूल बसों के काटे चालान
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
35 स्कूल बसों के काटे चालान, तीन छोटे वाहन जब्त
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर आरटीए ने कसा शिकंजा
कई बसों में फर्स्ट एड किट नहीं और दस्तावेज भी थे अधूरे
दो जगह लगाए गए थे नाके, एसडीएम भी नाके पर रहे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। ट्रैफिक नियमों को ताक में रखकर चल रही स्कूल बसों पर मंगलवार को रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी (आरटीए) और ट्रैफिक पुलिस ने सामूहिक रूप से शिकंजा कसा। इस दौरान नियम तोड़ने वाली करीब पैंतीस स्कूल बसों के चालान काटे गए। जबकि बच्चों को ले जा रहे तीन छोटे वाहनों को जब्त कर लिया गया। मौके पर एसडीएम जगदीप सिंह सहगल भी पहुंच गए थे। उन्होंने कहा कि यह मुहिम आगे भी चलती रहेगी।
मंगलवार सुबह फेज-सात और वाईवीएस चौक पर स्पेशल नाके लगाए गए थे। इस दौरान चंडीगढ़ व मोहाली के स्कूलों की बसों को चेक किया गया। इस दौरान पाया गया कि स्कूल वाहन स्कीम का बस ऑपरेटर जमकर मजाक बना रहे थे। कई बस चालक बिना वर्दी से ही बस में थे। कई बसों में फर्स्ट एड किट तक नहीं थे। इसके अलावा कई बस चालकों के पास बस संबंधी दस्तावेज भी अधूरे थे। इसके बाद मौके पर 35 बसों के चालान काटे गए। वहीं, तीन छोटे वाहनों को जब्त कर लिया गया।
गौरतलब है कि गत सप्ताह ही डीसी गुरप्रीत कौर सपरा की अगुवाई में आरटीए व ट्रैफिक पुलिस की एक अहम मीटिंग हुई थी। इस दौरान डीसी ने आरटीए को आदेश दिए थे कि वह सेफ वाहन स्कूल स्कीम की चेकिंग कर देखें कि स्कूल वाले नियमों का पालन कर रहे हैं या नहीं। जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा अमृृसर ब्लास्ट के चलते पूरा शहर सील रहा। वहीं, लोगों से अपील की गई कि वह किसी को भी संदिग्ध को देखे तो सौ नंबर पर फोन करे।