फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   एस्टेट आफिस के घर से गन-कारतूस व सोना ले गए चोर

एस्टेट आफिस के घर से गन-कारतूस व सोना ले गए चोर

Wed, 01 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
एस्टेट आफिस के घर से गन-कारतूस व सोना ले गए चोर
पूर्व एस्टेट आफिसर के घर से गन, कारतूस व सोना ले गए चोर
विज्ञापन

सेक्टर-66 में है गमाडा के रिटायर एस्टेट आफिसर का घर
चोरी का राज न खुले इसके लिए कैमरे भी साथ ले गए
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। गमाडा के रिटायर एस्टेट आफिसर के सेक्टर-66 स्थित घर से चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर घर से डबल बैरल गन, कारतूस और सोना समेत दस्तावेज ले गए। थाना फेज-11 की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चोर अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
पुलिस को दी शिकायत में ध्यान सिंह ने बताया कि वह गमाडा से बतौर एस्टेट आफिसर रिटायर हुए हैं। तीन महीने पहले उनका बेटा विदेश गया है। वह पत्नी के साथ पटियाला स्थित अपने पुश्तैनी घर में रहते हैं। ध्यान सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने ड्राइवरों को सेक्टर-66 स्थित अपने मकान को देखने भेजा। जब वह सेक्टर 66 स्थित मकान पर पहुंचे तो वह दंग रह गए। घर में लगा सीसीटीवी कैमरा गायब था। ड्राइवरों ने जब घर के अंदर झांककर देखा तो ताले टूटे पड़े थे। घर से डबल बैरल गन, 15 कारतूस, असलहा लाइसेंस, दो तोले सोने का सिक्का, महंगे कैमरे व मोटर साइकिल की आरसी गायब थी। इसके बाद वह मोहाली आए और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि शहर में एक बार फिर बंद घरों को निशाना बनाने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। गिरोह रेकी कर बंद घरों को निशाना बनाता है। इससे पहले सेक्टर-114 में सीनियर आईएएस के घर को भी निशाना बनाया गया था। वहां से चोर सोना व अन्य सामान ले गए थे। इसी तरह फेज-सात में रक्षा मंत्रालय में तैनात एक आफिसर के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed