फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बिजली ठीक करने पहुंचे पावरकॉम मुलाजिमों के साथ मारपीट

बिजली ठीक करने पहुंचे पावरकॉम मुलाजिमों के साथ मारपीट

Mon, 29 Apr 2019 01:31 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
बिजली ठीक करने पहुंचे पावरकॉम मुलाजिमों के साथ मारपीट
लालडू। लालड़ू के नजदीक स्थित गांव धर्मगढ़ में ईंट भट्ठे की बिजली ठीक करने गए पावरकॉम मुलाजिमों पर आधा दर्जन से ज्यादा व्यक्तियों ने हमला कर दिया। इसमें सहायक लाइनमैन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जख्मी के बयान लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीएसईबी इंप्लाइज फेडरेशन, एटक के नेता प्रमोद राणा और सुरिंदर कुमार ने बताया कि 26 अप्रैल को शाम चार बजे के करीब गांव में ज्ञान ब्रिक्स ईंट भट्ठे की बिजली संवारने के लिए जेई के निर्देशों से एएलएम मोहन सिंह व साथी मौके पर पर पहुंचे। अभी बिजली ठीक कर रहे थे कि आठ दस लोगों ने बिजली शिकायतों को लेकर उन पर हमला कर दिया। बाद में पता चला कि हमलावर गांव धर्मगढ़ और जात्सना कलां के थे। हमले में मोहन सिंह के सिर पर काफी चोट आई है और सिर पर टांके लगे हैं। यूनियन ने बिजली कर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की पुलिस से मांग करते हुए उन्हें तुरंत गिरफ्तार की मांग भी की है। पुलिस आधिकारियों का कहना है कि जख्मी बिजली मुलाजिम के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इस मामले में कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed