{"_id":"5cae4b97bdec22141e2243a3","slug":"21554926487-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 वर्षीय की बच्ची ने दिया बच्चे को जन्म, अब नवजात का होगा डीएनए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 वर्षीय की बच्ची ने दिया बच्चे को जन्म, अब नवजात का होगा डीएनए
Thu, 11 Apr 2019 09:26 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
baby
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौतेले पिता द्वारा दुष्कर्म का शिकार हुई 12 वर्षीय बेटी ने जीएमसीएच-32 में सोमवार रात को बच्चे को जन्म दिया था। पुलिस बच्चे का डीएनए टेस्ट करवाने की तैयारी में है, ताकि इस मामले में अदालत में शीघ्र सप्लीमेंट्री चालान दायर किया जाए। हालांकि पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार कर चुकी है, साथ ही इस मामले में चालान भी पेश किया जा चुका है।
जानकारी के मुताबिक यह मामला जनवरी में सामने आया था। पुलिस को दी शिकायत में लड़की की मां ने बताया था कि तीन साल पहले उसका अपने पति से छुटकारा हो गया था जिससे उसकी एक बेटी थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी की थी और मोहाली के एक गांव में रहने लगे थे। उसने बताया कि उसकी बेटी भी उसके साथ ही रह रही थी।
एक दिन उसकी बेटी ने पेट में दर्द होने की बात कही। जब वह बेटी को अस्पताल लेकर गई तो डॉक्टर ने बताया कि उसकी बेटी गर्भवती है। उन्होंने जब बेटी से पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई। इसके बाद उन्होंने पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
जिक्रयोग है कि इससे पहले भी इस तरह का एक मामला सामने आया था, जब पिता ने सौतेली बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया था। इस मामले में आरोपी पिता को दस साल की कैद हुई थी। वहीं, नयागांव में भाई द्वारा अपनी बहन से दुष्कर्म करने का मामला भी सामने आ चुका है।