फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मुल्लांपुर सोढिया में कब्जा लेने पहुंचे लोगो पर विरोधी पक्ष ने किया पथराव, दो घायल,

मुल्लांपुर सोढिया में कब्जा लेने पहुंचे लोगो पर विरोधी पक्ष ने किया पथराव, दो घायल,

Thu, 14 Feb 2019 01:43 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
मुल्लांपुर सोढिया में कब्जा लेने पहुंचे लोगो पर विरोधी पक्ष ने किया पथराव, दो घायल,
मुल्लांपुर सोढिया में जमीन का कब्जा लेने गए लोगों पर पथराव, दो घायल
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर पुलिस सुरक्षा में कब्जा लेने गए थे लोग, दो आरोपी हिरासत में
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। गांव मुल्लापुर सोढिया में कोर्ट के आदेशों के बाद अपनी जमीन पर कब्जे लेने आए पक्ष पर कब्जाधारियों ने पथराव कर दिया। इसमें एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घायल हुई महिला को चंडीगढ़ के अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
अमरजीत सिंह ने बताया कि गांव में उसके चचेरे भाई गुलजार सिंह की जगह पड़ी है तथा वे मनीमाजरा में रहते हैं। खाली जगह में साथ के घर वाले परिवार ने पथवाड़ा बना रखा है। कब्जा न छोडे़ जाने के कारण उसके भाई ने अदालत में केस डाल दिया तथा अदालत ने उसके भाई गुलजार सिंह के पक्ष में आदेश दिया लेकिन फिर भी आरोपियों ने कब्जा नहीं छोड़ा। इस पर गुलजार ने डीसी को पत्र देकर पुलिस सुरक्षा की मांग की तो डीसी ने पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाकर कब्जा दिलाने के आदेश दिए। अमरजीत ने बताया कि बुधवार को उनके भाई और अन्य पारिवारिक सदस्य पुलिस पार्टी के साथ अपनी जमीन का कब्जा लेने पहुंचे तो कब्जा पक्ष ने अपने घर की छत पर चढ़कर पथराव कर दिया जिसमें उनकी चचेरी बहन गुलजार कौर और एक रिश्तेदार भिंद्र सिंह झामपुर घायल हो गए। उन्हें कुराली के अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने गुलजार कौर को सेक्टर-16 के अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने कब्जा पक्ष के महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस मुलाजिमों पर मारपीट का आरोप, एक घायल
पहले से कब्जा पक्ष निर्मल सिंह के भाई मनजीत सिंह ने बताया कि उनका इस जगह संबंधी केस चल रहा है और उनको ऊपरी अदालत ने स्टे दी हुई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस की मदद के साथ दूसरे पक्ष द्वारा इस जगह पर गलत ढंग से कब्जा करना शुरू कर दिया। इसको उन्होंने रोकने की कोशिश की तो पुलिस मुलाजिमों ने उनके परिवार और बच्चों से मारपीट की। इस दौरान बृजमोहन घायल हो गया जिसको सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। बृजमोहन के लड़के गोबिंद शर्मा ने बताया कि उनकी पड़ोस वाली खाली पड़ी जगह पर कब्जा लेने संबंधी कार्रवाई चल रही थी और इस दौरान वह भी पड़ोसी होने के नाते मौके पर चले गए। आरोप है कि जब बृजमोहन किसी का फोन सुनने लगे तो अचानक पुलिस मुलाजिमों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसने मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ ने पुलिस पर लगाए आरोपों को नकारा
सदर थाना एसएचओ शिवदीप सिंह बराड ने कहा कि डिप्टी कमिश्नर की हिदायतों और अदालत के आदेशों के अनुसार ही कब्जा लेने वाले पक्ष को पुलिस सुरक्षा दी गई है। उन्होंने कहा कि मौके पर हुए पथराव संबंधी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बृज मोहन द्वारा पुलिस पर मारपीट के लगाए आरोपों को नकारते हुए कहा कि बृजमोहन कानून के उल्ट जगह पर कब्जा पक्ष की मदद कर रहा था जिसको लेकर जांच और कार्रवाई की जा रही है।

फोटो कैप्शन: गांव मुल्लापुर सोढिया में जगह पर कब्जा लेने के लिए की जा रही चहारदीवारी और अस्पताल में दाखिल बृजमोहन को लगी चोट दिखाता उसका पुत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed