फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर : देह व्यापार का धंधे का पुलिस ने किया पर्दाफाश, केस दर्ज

जीरकपुर : देह व्यापार का धंधे का पुलिस ने किया पर्दाफाश, केस दर्ज

Fri, 21 Dec 2018 02:08 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 21 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर : देह व्यापार का धंधे का पुलिस ने किया पर्दाफाश, केस दर्ज

विज्ञापन

देह व्यापार का धंधा करने वाले तीन गिरफ्तार
जीरकपुर में पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपियों के कब्जे से 8 लड़कियों को छुड़ाया
शहर के होटलों में लंबे समय से चल रहा था देह व्यापार का धंधा
अश्वनी कुमार।
जीरकपुर। शहर के विभिन्न होटलों में देह व्यापार का धंधा करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं, जो पेशे से दलाल हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी पुनीत गर्ग, मनोज गुप्ता और सूरज निवासी यूपी के रूप में हुई है, जिनके खिलाफ पुलिस ने इमोरल ट्रैफिकिंग की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। पुलिस ने इनके कब्जे से 8 लड़कियों को भी छुड़ाया है, जिनको चंद पैसों की खातिर ग्राहक बनाकर लोगों के पास सप्लाई करते थे। एएसपी हरमनदीप हंस ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से अलग-अलग होटलों के अंदर देह व्यापार का धंधा चलने की शिकायतें मिल रही थी। वहीं, शिकायतों की जांच करने के बाद थाना प्रभारी गुरजीत सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिनको शहर के अलग-अलग होटलों में जाकर चेकिंग करने के निर्देश दिए गए। वहीं, बुधवार देर रात पुलिस को उस समय सफलता हासिल हुई जब देह व्यापार का धंधा करने वाले गिरोह के ठिकाने का पता चला, इसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर एक निजी होटल में छापामारी की, जिसमें पुलिस के हाथ उक्त आरोपी पुनीत, मनोज और सूरज आ गए, पुलिस ने इनके कब्जे से 8 लड़कियों को छुड़ाया है।

सोशल साइट पर तय होते थे रेट
एएसपी हरमनदीप हंस ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी पेशे से दलाल हैं, जो चंद पैसों के लिए आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों से देह व्यापार का धंधा करवाते थे। पहले ये आरोपी सोशल साइट की मदद से लोगों से बातचीत करके कीमत तय करते थे और रेट तय हो जाने के बाद इन लड़कियों को शहर के अलग-अलग होटलों में ग्राहक के रूप में लोगों के पास पेश करते थे। दूसरी ओर आरोपियों के कब्जे से छुड़ाई गई लड़कियां खरड़, पंचकूला, बठिंडा, मलोट, फिरोजपुर व मोहाली आदि शहरों से संबंधित है, जिनकी उम्र 20 से 35 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन


आरोपियों का होटल मालिकों के साथ है अच्छा नेटवर्क
पुलिस जांच में सामने आया है कि पुनीत, सूरज और मनोज का शहर के निजी होटल प्रबंधकों के साथ अच्छा नेटवर्क हैं, जो सुबह से लेकर शाम तक होटलों के अंदर देह व्यापार की वारदातों को अंजाम देते हैं, जबकि पुलिस आरोपियों से पता लगा रही है कि यह धंधा कितने समय से और किस किस होटल में चल रहा था। दूसरी ओर पुलिस अधिकारियों ने शहर के होटल मालिकों को रिकार्ड दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि ऐसी वारदातों को रोका जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed