फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   टल्ली अकाली पार्षद थाने में ही हवलदार से उलझा, वर्दी फाड़ी

टल्ली अकाली पार्षद थाने में ही हवलदार से उलझा, वर्दी फाड़ी

Sun, 18 Nov 2018 01:59 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
टल्ली अकाली पार्षद थाने में ही हवलदार से उलझा, वर्दी फाड़ी
नशे में टल्ली अकाली पार्षद ने थाने में ही हवलदार की फाड़ी वर्दी
विज्ञापन


- थाना सिटी कुराली में शुक्रवार रात का है मामला
- पुलिस ने आरोपी पार्षद किया गिरफ्तार, अदालत ने पार्षद भेजा जेल

अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। सिटी पुलिस थाने में हवलदार के साथ अकाली पार्षद की ओर से हाथापाई करने का मामला सामने आया है। आरोपी पार्षद इस दौरान नशे में था। उसने हवलदार की वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पार्षद के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पार्षद की पहचान परमजीत सिंह पम्मी के रूप में हुई है। जिसका कुराली में ही स्क्रैप का कारोबार है। पुलिस की ओर से पार्षद को शनिवार अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी पार्षद को जेल भेज दिया है।

थाना सिटी में तैनात हवलदार संजीव कुमार ने शिकायत में बताया कि वह गत रात थाने में ड्यूटी पर तैनात था। तभी अचानक ही वार्ड नंबर-3 के पार्षद परमजीत सिंह पम्मी आ गया और उसे अपशब्द कहना शुरू कर दिया। हवलदार के अनुसार उसने पार्षद को शांत करने की कोशिश की। लेकिन वह हाथापाई पर उतर आया और उसके साथ मारपीट की। हवलदार ने कहा कि पार्षद ने उसकी वर्दी भी फाड़ दी। इसी दौरान अन्य मुलाजिमों ने उसे छुड़ाया। मामले के जांच अधिकारी एएसआई अवतार सिंह ने बताया कि पार्षद किसी मामले में थाने आया था। इसी दौरान उसने पुलिस मुलाजिम से हाथापाई की। उन्होंने कहा कि आरोपी पार्षद का उन्होंने मेडिकल करवाया है। जिसमें नशे में होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि इस मामले संबंधी कार्रवाई करते हुए पार्षद परमजीत सिंह पम्मी के खिलाफ सरकारी कार्य में विघ्न डालने सहित अन्य धाराओं तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed