{"_id":"5bc4fccdbdec22699a738bf6","slug":"21539636429-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम न्यूज : जीरकपुर : गांव पभात में 2 बच्चों की आपसी मामूली लड़ाई ने धार लिया खूनी रूप..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम न्यूज : जीरकपुर : गांव पभात में 2 बच्चों की आपसी मामूली लड़ाई ने धार लिया खूनी रूप..
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। गांव पभात में रविवार रात उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब 2 बच्चों की आपस में मामूली लड़ाई ने एक खूनी रूप धारण कर लिया। वहीं, मामले को लेकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए, जब इसको हिंदू-मुस्लिम समाज के साथ जोड़कर तूल देने की कोशिश की गई। दूसरी ओर पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला और कार्रवाई की। उमेश निवासी जरनैल एनक्लेव-2 पभात ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े 6 बजे विक्टोरिया सिटी में अपने दोस्त संजय को मिलने गया। इसी बीच संजय के बेटा सुजीत का पड़ोस में रहने वाले रेहान (20) के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। उमेश ने दोनों का झगड़ा खत्म करवाने के लिए सुजीत को थप्पड़ मार दिया, जिसने ये बात अपने पिता संजय को बताई।
वहीं, संजय ने बाद में रेहान को बुलाकर अच्छी तरह से डांट लगा दी, जिसको रेहान ने गुस्से में लेकर अपने साथियों को सूचना दी। इसके बाद शाम करीब सवा सात बजे रेहान ने अपने 20-25 अज्ञात साथियों की मदद से संजय व उसके परिवार पर हमला बोल दिया।
उमेश ने बताया कि रेहान के साथियों के पास तलवारें, डंडे, लोहे की रॉड व अन्य तेजधार हथियारों थे, जिसके चलते संजय, उमेश, सुजीत व पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिनको एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाकर इलाज शुरू किया गया। जबकि मामले ने उस समय तूल पकड़ा जब वहां कालोनी में नवरात्रों को लेकर दुर्गा की पूजा के दौरान हुई लड़ाई को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इसको हिंदुओं पर हमला करार दे दिया गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई, जिसने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल में किया। बाद में उमेश के बयान पर रेहान समेत उसके अज्ञात साथियों पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
कोट्स
पभात गांव में हुई खूनी झड़प में रेहान को भी चोटें आई हैं, जिसके चलते उसका इलाज डेराबस्सी अस्पताल में चल रहा है। जबकि पुलिस ने रेहान के बयान दर्ज करने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसमें उसने संजय पर मारपीट का आरोप लगाया है।
-सुखविंदर सिंह, एसएचओ, पुलिस थाना जीरकपुर।