फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   अपार्टमेंट्स युवक की मौत, अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

अपार्टमेंट्स युवक की मौत, अज्ञात लोगों पर केस दर्ज

Sun, 23 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
अपार्टमेंट्स युवक की मौत, अज्ञात लोगों पर केस दर्ज
दोंता दुगेरी जिला पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) के ध्यानार्थ.........
विज्ञापन


पूरब अपार्टमेंट में युवक की मौत, केस दर्ज
मोहाली। सेक्टर-88 स्थित पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार निवासी उत्तराखंड के रूप में हुई है। वह अपार्टमेंटस में किसी घर में खाने बनाने का काम करता था। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता मोहन राम निवासी दोंता दुगेरी जिला पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) ने बताया कि उसे पता चला था कि जिस मकान में उसका बेटा खाना बनाने का काम करता था। उस मकान के युवक उसे तंग परेशान करते थे। उन युवकों से परेशान होकर उनके बेटे ने दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयानों पर थाना सोहाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 तथा 34 तहत केस दर्ज कर लिया है। युवक अपार्टमेंट के सी-4 ब्लॉक में किसी के घर में खाना बनाने का काम करता था। शुक्रवार की देर रात अचानक वह दूसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ा। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed