{"_id":"5b4e4f1f4f1c1bbd298b481c","slug":"21531858719-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने एटीएस सोसायटी में चोरी के मामले में पति पत्नी समेत चार आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने एटीएस सोसायटी में चोरी के मामले में पति पत्नी समेत चार आरोपी काबू
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के ध्यानार्थ
एटीएस सोसायटी में चोरी मामले में दंपति समेत चार गिरफ्तार
चोरी हुए सोने में से तीन तोले गहने बरामद, दिल्ली निवासी दो भाई चला रहे थे गिरोह
दिल्ली में पहले से दर्ज हैं चोरी के नौ केस
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। पुलिस ने एटीएस सोसायटी के दो फ्लैटों में चोरी के मामले में मंगलवार को दिल्ली निवासी दंपति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी हुए 15 तोले सोने के गहनों में से तीन तोले सोने के गहने बरामद कर लिए हैं। आरोपियों को मंगलवार अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
एएसपी हरमन हांस व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिंद्र सिंह ने बताया कि गत 13/14 जून की रात दो फ्लैटों के ताले तोड़कर लाखों के गहने और नगदी चोरी हुई थी। चोरों ने इतनी चालाकी से इस वारदात को अंजाम दिया था, जिससे लगता था कि उनके साथ कोई स्थानीय व्यक्ति मिला हुआ है। सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए चोर मुख्य गेट की जगह सोसायटी की दीवार फांद कर अंदर दाखिल हुए। फ्लैट में जाने के लिए टावर के मेन गेट की जगह लिफ्ट के पिछले तरफ लगी ग्रिल के रास्ते सीधा खिड़की के द्वारा दूसरी मंजिल पर पहुंचे। ताकि टावर में दाखिल होते हुए मेन कैमरों से बचा जा सके। जिसमें वह सफल रहे। पुलिस को चोरों की धुंधली तस्वीरें नजर आई।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान पुलिस को दो संदिग्ध गाड़ियां मिलीं, जिनमें एक आई-20 और दूसरी होंडा सीटी शामिल थी। इसकी पुष्टि दप्पर टोल प्लाजा से हो गई। जांच में सामने आया कि चोरों के साथ धनास का राजेश कुमार नामक मिला हुआ था, जो रेकी करता था। उसे पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी की वारदात को दिल्ली के गिरोह ने अंजाम दिया। इस गिरोह को दिल्ली के दो भाई राजेश कुमार और राकेश कुमार चलाते हैं। दिखावे के लिए दोनों भाई दिल्ली में सोनार की दुकानें चलाते हैं, जहां वह चोरी का सामान आसानी से बेच देते हैं। दोनों भाइयों की पत्नियां भी इस काम में शामिल हैं। जो चोरी में साथ देती थीं और चोरी करने के लिए पॉश सोसायटियों की खोज करती थीं। एटीएस में चोरी के समय भी दोनों की पत्नियां चंडीगढ़ में रुकी थी। दिल्ली में दोनों भाइयों के खिलाफ चोरी के नौ केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने इस गिरोह के सरगना राकेश कुमार उर्फ सोनी, निवासी नादर एन्क्लेव विकास नगर, नरेला दिल्ली, उसकी पत्नी सरिता और उसके अन्य साथी राकेश कुमार उर्फ छोटा, श्रवण कुमार उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर उनसे सोने की दो लेडीज रिंग, एक सोने की चेन, एक जोड़ी टॉप्स बरामद की है।
पुलिस ने धनास निवासी राकेश कुमार से पूछताछ के बाद दो महिलाएं समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिनमें उक्त पांच आरोपियों के अलावा गिरोह का सरगना राजेश कुमार, उसकी पत्नी शिमल देवी, सन्नी सुनार और अजय कुमार उर्फ अर्जुन निवासी दिल्ली फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
होंडा सिटी, आई-20 समेत कई लग्जरी कारें
पुलिस ने बताया कि आरोपी रॉयल जिंदगी जीने के शौकीन थे, इस कारण वह चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि दिल्ली में गिरोह के सरगना दोनों भाइयों की सोनार की दुकानों के अलावा अपना घर भी है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा उनके पास होंडा सिटी, आई-20 सहित अन्य लग्जरी कारें हैं। दोनों भाई मूलरूप से यूपी के हैं, उनके पास वहां भी जमीन व दुकानें हैं।
वारदात के बाद से फरार थे आरोपी
पुलिस को चोरों के बारे में खुलासा होने के बाद से आरोपी घर में ताले लगाकर फरार हो गए थे। पुलिस ने उसके घर पर एक टीम लगा दी थी, जो 24 घंटे नजर रख रही थी। आरोपी भाइयों में एक सोमवार रात अपने घर पर आया, उसे पुलिस ने दबोच लिया। जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है। काबू आए चोर ने बताया कि चोरी का बाकी माल उसके भाई के पास है, जो पत्नी के साथ फरार है।