फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मोहाली में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, आरोपी फरार

मोहाली में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, आरोपी फरार

Wed, 24 Apr 2019 01:11 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
मोहाली में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, आरोपी फरार
शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, केस दर्ज
विज्ञापन

मोहाली। मटौर एरिया में एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जिला फिरोजपुर निवासी सुखविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी टैक्सी ड्राइवर बताया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी कि वह करीब चार साल पहले जब शहर में आई थी तो उसका संपर्क सुखविंदर से हुआ था। आरोपी ने अपने व परिवार आदि के बारे में बताया था। इसके बाद उनमें दोस्ती हो गई थी। इस दौरान आरोपी ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। वह गांव दाऊं में किराए के घर पर लिव इन रिलेशन में रहने लगे। इसके बाद वह सेक्टर-70 में रहने लगे थे। काफी समय बीतने के बाद जब युवती ने सुखविंदर को शादी के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया और वहां से चला गया। फिर कभी वापस नहीं आया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed