{"_id":"5cb8d3e6bdec2214743f5a42","slug":"201555616742-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार गया था लखनऊ, चोर कर गए घर खाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार गया था लखनऊ, चोर कर गए घर खाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। चोरों ने फेज-3बी2 स्थित कोठी नंबर 1386 को निशाना बनाया। चोर घर से लाखों रुपये का सामान और गहने ले गए। दो चोर सीसीटीवी में कैद हुए हैं, लेकिन पुलिस अभी उन्हें काबू नहीं कर पाई। बलविंद्र सिंह की शिकायत पर मटौर थाने में केस दर्ज किया गया है। पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने बताया कि इलाके में कई दिनों से चोर गिरोह सक्रिय है। लेकिन पुलिस इस दिशा में कोई उचित कार्रवाई नहीं कर रही है।
बलविंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि वह टेलीकॉम विभाग में तैनात हैं। 4 अप्रैल को अपने परिवार के साथ लखनऊ में घूमने गए थे। 6 अप्रैल की दोपहर को जब वे घर लौटे तो चोरी का पता चला। सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर लगभग 70 हजार की नकदी, एक डायमंड का सेट व ब्रेसलेट, एक सोने की नथ व टिक्का, दो सोने की चूड़ियां, सोने की बालियों के 5 सेट, चार अंगुठियां, 10 ग्राम सोने का सिक्का, 5 हाथ की घड़ियां, 3 कैमरे तथा कई चांदी के बर्तन आदि ले गए जिनकी कीमत करीब दस लाख रुपये आंकी जा रही है।
डीवीआर को पानी की बाल्टी में फेंक गए
बलविंदर सिंह ने बताया कि दोनों चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने घर के अंदर घुसते ही सबसे पहले सीसीटीवी बंद किए। डीवीआर बाथरूम में रखी पानी की बाल्टी में फेंक दी। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर ठीक कराई और फुटेज को रिकवर कराया। इसके बाद दो चोरों का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
एसएसपी को शिकायत दी, तब जागी पुलिस
बलविंदर ने बताया कि उन्होंने चोरी के बारे में 6 अप्रैल की दोपहर को ही पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी थी। इस दौरान पीसीआर. कर्मियों ने आकर जांच की और उन्हें थाने में शिकायत दर्ज करवाने को कहा। थाने में 7 अप्रैल को लिखित शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने तुरंत केस दर्ज नहीं किया। परेशान होकर वे एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर को मिले, जिसके बाद 11 अप्रैल केस दर्ज किया गया था।
दीवार फांदकर घर में घुसे चोर
दो चोरों ने पहले दीवार फांदी, इसके बाद किसी औजार से घर के मेन दरवाजे की जाली तोड़कर अंदर दाखिल हुए। दोनों चोरों की सीसीटीवी फुटेज में साफ तस्वीर नजर आ रही है। यह फुटेज पुलिस को दे दी गई है, लेकिन पुलिस इन चोरों का स्केच जारी नहीं कर रही है।